1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका के साल्ट लेक सिटी में चर्च के पार्किंग लॉट में चली गोलियां, 2 की मौत; घायल हुए 6 लोग

अमेरिका के साल्ट लेक सिटी में चर्च के पार्किंग लॉट में चली गोलियां, 2 की मौत; घायल हुए 6 लोग

 Published : Jan 08, 2026 02:28 pm IST,  Updated : Jan 08, 2026 02:28 pm IST

अमेरिका के साल्ट लेक सिटी में में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है। फायरिंग एक चर्च के पार्किंग लॉट में हुई है। गोलीबारी में 2 लोगों की मौत हो गई है और 6 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

America Firing- India TV Hindi
America Firing Image Source : AP

America Firing: अमेरिका में एक बार फिर फायरिंग की घटना हुई है। गोलीबारी यूटा राज्य की राजधानी साल्ट लेक सिटी में द चर्च ऑफ जीसस क्राइस्ट ऑफ लैटर-डे सेंट्स (मॉर्मन चर्च) के एक मीटिंग हाउस के पार्किंग लॉट में हुई है। फायरिंग में 2 दो लोगों की मौत हो गई है और छह अन्य घायल हुए हैं। गोलीबारी की इस घटना के बाद  गिरजाघर के आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई है।

अंतिम संस्कार में शामिल लोगों पर हुई फायरिंग

पुलिस ने गोलीबारी के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि घटना के समय चर्च के अंदर दर्जनों लोग एक अंतिम संस्कार में शामिल थे। घायलों में 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि बाकी 3 के स्वास्थ्य की जानकारी अभी स्पष्ट नहीं है। साल्ट लेक सिटी पुलिस प्रमुख ब्रायन रेड ने कहा कि यह गोलीबारी किसी धर्म या चर्च के खिलाफ टरगेटेड हमला नहीं लगता। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह घटना आकस्मिक नहीं थी, बल्कि पार्किंग में हुई झड़प के बाद गोली चलाई गई थी। अभी तक किसी संदिग्ध को हिरासत में नहीं लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया है।

चर्च ने अपने बयान में कहा?

यह चर्च साल्ट लेक सिटी में ही मुख्यालय वाला मॉर्मन चर्च है, जहां यूटा की लगभग 35 लाख आबादी में से आधे लोग इस धर्म के अनुयायी हैं। ऐसे मीटिंग हाउस पूरे शहर और राज्य में आम हैं। चर्च ने एक बयान जारी कर कहा कि वो इस दुखद घटना से बेहद चिंतित हैं और किसी भी पवित्र स्थान पर हिंसा को कभी स्वीकार्य नहीं मानते। वो कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं और प्रभावित सभी लोगों के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

मिशिगन में चर्च पर हुआ था हमला

साल्ट लेक सिटी में हुई फायरिंग की घटना पिछले महीने मिशिगन में एक चर्च पर हुए हमले के बाद आई है, जिसमें 4 लोगों की मौत हुई थी और हमलावर को धर्म-विरोधी विचारधारा से प्रेरित पाया गया था। इस मामले में भी पुलिस जांच जारी है।

यह भी पढ़ें:

VIDEO: ईरान में बिगड़े हालात, हमलावरों ने पीछा कर कार में की अंधाधुंध फायरिंग; पुलिसकर्मी की मौत

सऊदी अरब और UAE के बीच और बिगड़े संबंध, जानें क्यों सऊदी सेना के बयान से मचा है हड़कंप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश