1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका ने क्रेमलिन के इस करीबी को दे दी 9 साल की सजा, जो बाइडेन ने सीधे ले लिया पुतिन से पंगा

अमेरिका ने क्रेमलिन के इस करीबी को दे दी 9 साल की सजा, जो बाइडेन ने सीधे ले लिया पुतिन से पंगा

 Published : Sep 08, 2023 07:03 am IST,  Updated : Sep 08, 2023 07:06 am IST

अमेरिका ने रूसी राष्ट्रपति के क्रेमलिन कार्यालय के करीबी एक कारोबारी को 9 साल की सख्त सजा सुनाई है। इसके बाद दोनों देशों में तनाव बढ़ने की आशंका बढ़ गई है। ऐसा करके अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने सीधे रूसी राष्ट्रपति पुतिन के सामने एक तरीके से चुनौती पेश की है। अमेरिका ने इस रूसी कारोबारी पर हैकिंग का आरोप लगाया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और रूसी राष्ट्रपति पुतिन।- India TV Hindi
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और रूसी राष्ट्रपति पुतिन। Image Source : AP

अमेरिका ने अपने एक कदम से सीधे रूसी राष्ट्रपति के कार्यालय क्रेमलिन पर गहरा आघाता किया है। यानि एक तरह से अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने सीधे पुतिन को चुनौती दे दी है। इससे रूस और अमेरिका में तनाव बढ़ गया है। दरअसल अमेरिका ने क्रेमलिन के करीबी एक रूसी कारोबारी को एक मामले में 9 साल जेल की सजा सुनाई है। इससे रूस की भौंहें तन गई हैं। अमेरिका ने रूसी कारोबारी को यह सजा करीब 10 करोड़ अमेरिकी डॉलर मूल्य की शेयर बाजार धोखाधड़ी के मामले में बृहस्पतिवार को यह सजा सुनाई। इसमें कारोबारी को 9 साल कारावास दिया गया। इस फैसले से अमेरिका और रूस सीधे एक दूसरे के आमने-सामने आ गए हैं। ऐसे में दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ने की आशंका है।

आरोप है कि रूसी कारोबारी ने यह धोखाधड़ी अमेरिकी कंप्यूटर नेटवर्क को हैक कर प्राप्त की गई कंपनी की गुप्त सूचना के आधार पर की थी। रूसी सरकार के लिए उच्चतम स्तर पर काम करने वाली मॉस्को स्थित सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी के संचालन कर्ता व्लादिस्लाव क्लाइशिन को बोस्टन की संघीय अदालत ने दो सप्ताह की सुनवाई के बाद फरवरी में ‘केबल धोखाधड़ी और प्रतिभूति धोखाधड़ी सहित आरोपों में दोषी ठहराया था। अधिकारियों के मुताबिक उसने अपराध को अंजाम देने में व्यक्तिगत रूप से 3.3 करोड़ अमेरिकी डॉलर से अधिक की रकम खर्च की और माइक्रोसॉफ्ट और टेस्ला सहित सैकड़ों कंपनियों के आय-व्यय संबंधी जानकारी चुराने के लिए कंप्यूटर प्रणाली में सेंधमारी की और वहां से प्राप्त अंदरुनी सूचना का इस्तेमाल मुनाफे का व्यापार करने के लिए किया।

अमेरिका ने रूसी कारोबारी को स्विट्जरलैंड से किया था गिरफ्तार

रूसी कारोबारी क्लाइशिन (42) को 2021 में अमेरिका प्रत्यर्पित किया गया और तब से वह कारागार में है। उसे स्विट्जरलैंड में एक निजी विमान से पहुंचने पर गिरफ्तार किया गया। सजा पूरी होने के बाद उसे रूस निर्वासित किए जाने की उम्मीद है। क्लाइशिन को जब अदालत में पेश किया गया तब उसके हाथ में हथकड़ी थी। वह अपने वकीलों के साथ एक मेज पर बैठा और हेडफ़ोन के माध्यम से एक दुभाषिया (अनुवादक) की बात सुन रहा था, क्योंकि वकील सजा पर बहस कर रहे थे। अपने वकील की सलाह पर, उसने सजा सुनाने से पहले न्यायाधीश के समक्ष अपना पक्ष रखने से इनकार कर दिया।  (एपी)

यह भी पढ़ें

ब्राजील में बाढ़ ने बरपाया कहर, कम से कम 31 लोगों की मौत और 2300 से ज्यादा हुए बेघर

भारत और अमेरिका की रणनीतिक साझेदारी दुनिया में बनेगी मिसाल, दोनों देशों के इन शीर्ष सेवानिवृत्त जनरलों को सौंपी गई कमान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश