1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. America News: अमेरिका में भारतीय महिलाओं से दुर्व्यवहार, कहा: ‘भारत वापस जाओ, तुम लोग इस देश को बर्बाद कर रहे हो’

America News: अमेरिका में भारतीय महिलाओं से दुर्व्यवहार, कहा: ‘भारत वापस जाओ, तुम लोग इस देश को बर्बाद कर रहे हो’

 Published : Aug 26, 2022 12:55 pm IST,  Updated : Aug 26, 2022 12:55 pm IST

America News: एक वीडियो में खुद को मैक्सिकन मूल की अमेरिकी नागरिक बताती और भारतीय-अमेरिकी महिलाओं पर हमला करती नजर आ रही है। नस्ली टिप्पणी करने के साथ-साथ दो महिलाओं से मारपीट करती भी नजर आ रही हैं।

America News- India TV Hindi
America News Image Source : INDIA TV

Highlights

  • 'तुम लोग इस देश को बर्बाद कर रहे हो'
  • 'मैं जहां भी जाती हूं तुम भारतीय हर जगह मिल जाते हो'
  • बृहस्पतिवार दोपहर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया

America News: अमेरिका के टेक्सास में एक मैक्सिकन-अमेरिकी महिला ने चार भारतीय-अमेरिकी महिलाओं के साथ नस्ली दुर्व्यवहार और मारपीट की। आरोपी महिला ने भारतीय-अमेरिकी महिलाओं पर नस्ली टिप्पणी करते हुए कहा कि वे अमेरिका को ‘बर्बाद’ कर रही हैं और उन्हें ‘भारत वापस चले जाना चाहिए।’ 

घटना बुधवार रात टेक्सास के डलास में एक पार्किंग क्षेत्र में हुई। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह एक वीडियो में खुद को मैक्सिकन मूल की अमेरिकी नागरिक बताती और भारतीय-अमेरिकी महिलाओं पर हमला करती नजर आ रही है। एस्मेराल्डा अप्टन नाम की महिला वीडियो में यह कहती दिख रही है कि ‘मैं तुम भारतीयों से नफरत करती हूं। भारतीय इसलिए अमेरिका आते हैं, क्योंकि वे एक बेहतर जिंदगी चाहते हैं।’’ 

'तुम लोग इस देश को बर्बाद कर रहे हो'

खबर के अनुसार, वीडियो में आरोपी महिला भारतीय मूल की महिलाओं से यह भी कहती नजर आ रही है कि ‘‘भारत वापस जाओ। तुम लोग इस देश को बर्बाद कर रहे हो।’’ इसमें अप्टन नस्ली टिप्पणी करने के साथ-साथ दो महिलाओं से मारपीट करती भी नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करने वाले ने व्यक्ति ने लिखा, ‘‘यह घटना टेक्सास के डलास में मेरी मां और उनकी तीन दोस्तों के साथ हुई।’’ 

'मैं जहां भी जाती हूं तुम भारतीय हर जगह मिल जाते हो'

वीडियो पोस्ट करने वाले व्यक्ति की मां को वीडियो में मैक्सिकन-अमेरिकी महिला का विरोध करते और उससे नस्ली टिप्पणी न करने का अनुरोध करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में आरोपी महिला यह भी कहती नजर आ रही है कि ‘‘मैं जहां भी जाती हूं तुम भारतीय हर जगह मिल जाते हो। अगर भारत में जीवन बेहतरीन है तो तुम यहां क्यों हो।’’ इसके बाद वह अपशब्द का इस्तेमाल करते हुए चिल्लाती है और भारतीय-अमेरिकी महिलाओं के साथ मारपीट करने लगती है। 

बृहस्पतिवार दोपहर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया

प्लानो पुलिस के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार दोपहर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। उस पर हमला करने, शारीरिक चोट पहुंचाने और धमकी देने का आरोप लगाया गया है। डेमोक्रेटिक पार्टी से नाता रखने वाली रीमा रसूल ने घटना की निंदा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘यह बहुत भयावह है। उसके पास वास्तव में एक हथियार था और वह गोली चलाना चाहती थी, इस महिला के खिलाफ नस्ली अपराध का मुकदमा चलाया जाना चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश