1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका में भारतीय की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार तो किया; लेकिन...

अमेरिका में भारतीय की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार तो किया; लेकिन...

 Published : Jun 25, 2024 12:08 pm IST,  Updated : Jun 25, 2024 12:08 pm IST

अमेरिका में भारतीय नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने लूटपाट की वारदात को भी अंजाम दिया था।

America Police- India TV Hindi
America Police Image Source : FILE AP

ह्यूस्टन: अमेरिका में भारतीय समुदाय के लोगों की अच्छी खासी संख्या है, लेकिन बावजूद इसके यहां भारतीय सुरक्षित नहीं हैं। हाल के दिनों में अमेरिका में भारतीय समुदाय के लोगों पर लगातार हमले हमले हुए हैं। इन हमलों में कई लोगों की जान भी जा चुक है। अब ऐसी ही एक खौफनाक घटना अमेरिका के टेक्सास में हुई है जहां एक भारतीय की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मामले में पुलिस ने  दुकान में लूटपाट के दौरान 32 वर्षीय भारतीय नागरिक की हत्या के सिलसिले में एक शख्स को गिरफ्तार भी किया है। 

8 महीने पहले गए थे अमेरिका 

भारत के रहगने वाले दासारी गोपीकृष्ण की 21 जून को डलास के प्लीजेंट ग्रोव में एक दुकान में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आंध्र प्रदेश के बापटला जिले के याजली गांव के रहने वाले गोपीकृष्ण 8 महीने पहले अमेरिका आए थे। पुलिस ने गोपीकृष्ण की हत्या के आरोप में 21 वर्षीय डावोंटा मैथिस को गिरफ्तार किया है। मैथिस पर गोपीकृष्ण को गोली मारने का आरोप है।

भागने से पहले आरोपी ने की लूटपाट 

पुलिस ने बताया कि लूट के दौरान मैथिस ने दुकान में घुसने के बाद काउंटर पर पहुंचकर गोपीकृष्ण को गोली मार दी। भागने से पहले उसने सामान लूटा। गोपीकृष्ण को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां बाद में उनकी मौत हो गई। मैथिस को लूटपाट के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन गोपीकृष्ण की मौत के कारण उस पर हत्या के आरोप लगाए गए हैं। 

आरोपी का आपराधिक इतिहास 

मैथिस पर 20 जून को वाको शहर में घातक गोलीबारी करने का भी आरोप है। उसने 60 वर्षीय मुहम्मद हुसैन को कई बार गोली मारी थी, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई थी। इस बीच अधिकारियों ने बताया कि भारतीय वाणिज्य दूतावास गोपीकृष्ण के शव को भारत लाने की प्रक्रिया को अंतिम रूप दे रहा है। गोपीकृष्ण के परिवार में उनकी पत्नी और बेटा है। इस घटना से डलास और आसपास के इलाकों में रहने वाले भारतीय समुदाय के लोग सकते में हैं।  (भाषा)

यह भी पढ़ें:

NASA ने स्पेस पर चहलकदमी की योजना को किया रद्द, अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षा को लेकर कहा...

हेलीकॉप्टर से आसमान में लाखों मच्छर छोड़ रहा यह देश, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश