1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका के सेंट लुइस में आया भीषण तूफान, कम से कम 5 लोगों की मौत

अमेरिका के सेंट लुइस में आया भीषण तूफान, कम से कम 5 लोगों की मौत

 Published : May 17, 2025 10:29 am IST,  Updated : May 17, 2025 12:10 pm IST

अमेरिका के सेंट लुइस में भीषण तूफान के चलते कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि दर्जनों लोगों के घायल होने की खबर है। तूफान इतना तेज था कि कई पेड़, पोल और घर की छत तक उखड़ गए।

अमेरिका के सेंट लुइस में आया भीषण तूफान- India TV Hindi
अमेरिका के सेंट लुइस में आया भीषण तूफान Image Source : AP

सेंट लुइस (अमेरिका): अमेरिका के सेंट लुइस शहर में शुक्रवार अपराह्न आए बवंडर और तेज़ तूफान के चलते भारी तबाही हुई है, जिसमें कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं, पेड़ उखड़ गए और बिजली के खंभे तथा तार गिर गए। राहत और बचाव कार्य अब भी जारी है, ताकि फंसे या घायल लोगों की तलाश की जा सके।

स्थानीय प्रशासन ने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की अपील की है। सेंट लुइस की मेयर कैरा स्पेंसर ने मीडिया से बातचीत में चार लोगों की मौत की पुष्टि करते हुए इसे "विनाशकारी" बताया। उन्होंने बताया कि शहर में आपातकाल घोषित करने की प्रक्रिया चल रही है।

गंभीर तूफान की चेतावनी

‘नेशनल वेदर सर्विस’ के अनुसार, मिसौरी के क्लेटन क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर 2:30 से 2:50 बजे के बीच बवंडर देखा गया। मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि अप्पालाचिया समेत कई क्षेत्रों में बवंडर, ओलावृष्टि और गंभीर तूफान की आशंका बनी हुई है। इसके अलावा, मौसम विभाग ने शुक्रवार शाम को इलिनोइस के मैरियन क्षेत्र में दुर्लभ और जानलेवा बवंडर आपातकाल की चेतावनी जारी करते हुए कहा कि वहां एक खतरनाक बवंडर की पुष्टि हो चुकी है। (एपी)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश