1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका इस साल 10 लाख इंडियंस को वीजा जारी करेगा, अमेरिकी अधिकारी ने कही ये बात

अमेरिका इस साल 10 लाख इंडियंस को वीजा जारी करेगा, अमेरिकी अधिकारी ने कही ये बात

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Apr 22, 2023 03:02 pm IST,  Updated : Apr 22, 2023 03:02 pm IST

बाइडन प्रशासन में दक्षिण एशिया के लिए एक वरिष्ठ अधिकारी ने भरोसा दिया कि बाइडन प्रशासन उन सभी भारतीयों के लिए छात्र वीजा की प्रक्रिया को इस गर्मी में पूरा कर देगा, जिनके विद्यालय सितंबर से शुरू होने हैं।

अमेरिका इस साल 10 लाख इंडियंस को वीजा जारी करेगा, अमेरिकी अधिकारी ने कही ये बात- India TV Hindi
अमेरिका इस साल 10 लाख इंडियंस को वीजा जारी करेगा, अमेरिकी अधिकारी ने कही ये बात Image Source : FILE

वाशिंगटनः अमेरिका और भारत के बीच संबंधों को लेकर अमेरिकी विदेश विभाग ने हाल के समय में कई वक्तव्य दिए हैं। इन बयानों में भारत को अपना अच्छा दोस्त बताया। इन सबके बीच अमेरिका इस साल भारतीयों को 10 लाख से अधिक वीजा जारी करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। बाइडन प्रशासन में दक्षिण एशिया के लिए एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह बात कही। उन्होंने भरोसा दिया कि बाइडन प्रशासन उन सभी भारतीयों के लिए छात्र वीजा की प्रक्रिया को इस गर्मी में पूरा कर देगा, जिनके विद्यालय सितंबर से शुरू होने हैं। दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के सहायक विदेश मंत्री डोनाल्ड लू ने  कहा कि वे कार्य वीजा को भी प्राथमिकता दे रहे हैं। 

गौरतलब है कि भारत के आईटी पेशेवरों के बीच एच.1बी और एल वीजा की काफी मांग है। एच-1बी वीजा गैर.अप्रवासी वीजा है, जिससे अमेरिकी कंपनियों को खास विशेषज्ञता वाले पेशेवरों में विदेशी कामगारों की भर्ती करने की अनुमति मिलती है। 

प्रौद्योगिकी कंपनियां भारत और चीन जैसे देशों से हर साल हजारों कर्मचारियों को भर्ती करने के लिए इस पर निर्भर रहती हैं। लू ने कहा, ‘हम इस साल दस लाख से अधिक वीजा जारी करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। छात्र वीजा और अप्रवासी वीजा की रिकॉर्ड संख्या के साथ यह हमारे लिए अब तक सर्वाधिक है।‘

उन्होंने कहा कि ऐसे सभी भारतीयों के लिए छात्र वीजा की प्रक्रिया को इस गर्मी में पूरा कर दिया जाएगा, जिनके विद्यालय सितंबर से शुरू होने हैं। भारत में पहली बार वीजा आवेदन करने वालों के लिए प्रतीक्षा अवधि बढ़ रही है। अमेरिका जाने वाले अंतरराष्ट्रीय छात्रों के मामले में भारत अब दुनिया में दूसरे स्थान पर है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश