1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिकी स्पीकर नैंसी पेलोसी के घर पर हुआ जानलेवा अटैक, हमलावर ने पति के साथ की मारपीट

अमेरिकी स्पीकर नैंसी पेलोसी के घर पर हुआ जानलेवा अटैक, हमलावर ने पति के साथ की मारपीट

 Published : Oct 28, 2022 08:54 pm IST,  Updated : Oct 28, 2022 08:54 pm IST

अमेरिकी संसद के निचले सदन की स्पीकर नैंसी पेलोसी के पति पर सैन फ्रांसिस्को स्थित घर में शुक्रवार तड़के एक अज्ञात हमलावर ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में पेलोसी के पति पॉल घायल हो गए हैं।

यूएस स्पीकर नैंसी पेलोसी और पॉल पेलोसी(फाइल फोटो)- India TV Hindi
यूएस स्पीकर नैंसी पेलोसी और पॉल पेलोसी(फाइल फोटो) Image Source : AP

US News: अमेरिकी(America) सदन की स्पीकर नैंसी पेलोसी(Nancy Pelosi) के घर में घुसकर एक अज्ञात शख्स ने जानलेवा हमला किया है। पेलोसी के प्रवक्ता ड्रीव हैमिल के मुताबितक एक व्यक्ति ने उनके(नैंसी पेलोसी) सैन फ्रांसिस्को स्थित घर में शुक्रवार सुबह घुसकर उनके पति पॉल पेलोसी के साथ मारपीट की। हैमिल ने बताया कि घटना में पेलोसी के पति घायल हो गए हैं, जिनका इलाज एक अस्पताल में चल रहा है। 

घटना की हो रही जांच 

ड्रीव हैमिल ने बताया कि जिस वक्त ये घटना हुई उस समय नैंसी पेलोसी घर पर मौजूद नहीं थीं। पेलोसी के प्रवक्ता ने बताया कि घर में घुसकर मारपीट करने वाले शख्स को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और हमले के मकसद का पता लगाया जा रहा है। हैमिल ने एक बयान में कहा कि नैंसी पेलोसी और उनका परिवार घटना के बाद उनकी मदद करने वालों और मेडिकल कर्मियों के आभारी हैं। साथ ही, उन्होंने इस समय अपनी प्राइवेसी का सम्मान किए जाने का निवेदन किया।

ड्रिंक एंड ड्राइव में हुई थी जेल

आपको बता दें कि अमेरिकी हाउस की स्पीकर नैंसी पेलोसी और पॉल पेलोसी का विवाह 1963 में हुआ था। एक तरफ नैंसी ने अमेरिका की पॉलिटिक्स में एक अलग जगह बनाई तो वहीं पॉल ने बिजनेस के क्षेत्र में सफलता की सीढियां चढ़ीं। बता दें कि पॉल पेलोसी को मई माह में शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले में दोषी पाया गया था, जिसके बाद पॉल को पांच दिन जेल और तीन साल की प्रोबेशन की सजा सुनाई गई थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश