1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. कैलिफोर्निया ने पारित किया जाति आधारित भेदभाव पर रोक लगाने वाला विधेयक, जानें क्यों लाना पड़ा यह कानून

कैलिफोर्निया ने पारित किया जाति आधारित भेदभाव पर रोक लगाने वाला विधेयक, जानें क्यों लाना पड़ा यह कानून

 Edited By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : May 12, 2023 11:29 am IST,  Updated : May 12, 2023 11:29 am IST

अमेरिका में कैलिफोर्निया स्टेट सीनेट ने जाति आधारित भेदभाव पर प्रतिबंध लगाने के वास्ते बृहस्पतिवार को एक विधेयक पारित किया। इस विधेयक को एक के मुकाबले 34 मतों से पारित किया गया। इससे कैलिफोर्निया अमेरिका का पहला प्रांत बन जाएगा जो अपने भेदभाव रोधी विधेयकों में जाति की श्रेणी भी जोड़ेगा।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : AP

अमेरिका में कैलिफोर्निया स्टेट सीनेट ने जाति आधारित भेदभाव पर प्रतिबंध लगाने के वास्ते बृहस्पतिवार को एक विधेयक पारित किया। इस विधेयक को एक के मुकाबले 34 मतों से पारित किया गया। इससे कैलिफोर्निया अमेरिका का पहला प्रांत बन जाएगा जो अपने भेदभाव रोधी विधेयकों में जाति की श्रेणी भी जोड़ेगा। इस विधेयक को पेश करने वाले लोगों ने बताया कि राज्य की प्रतिनिधि सभा में भी ऐसा ही एक विधेयक पेश किया जा रहा है, जिसके बाद इसे कानून का रूप देने के लिए गवर्नर के पास हस्ताक्षर के वास्ते भेजा जाएगा।

गवर्नर के हस्ताक्षर के बाद यह विधेयक कानून का रूप ले लेगा। इससे लोगों को जाति आधारित भेदभाव से बचाने में मदद मिलेगी। कैलिफोर्निया की सीनेटर आयशा वहाब द्वारा पेश किया विधेयक ‘एसबी 403’ एक मौजूदा कानून में जाति को संरक्षित श्रेणी के रूप में जोड़ता है। यह कानून कैलिफोर्निया प्रांत के सभी लोगों को सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में रहने, लाभ, सुविधाओं, विशेषाधिकारों या सेवाओं में एक समान अधिकार देता है। सीएटल काउंसिल की सदस्य क्षमा सावंत ने कैलिफोर्निया स्टेट सीनेट द्वारा एसबी 403 पारित करने का स्वागत किया। सावंत की सीएटल में जातिगत भेदभाव रोधी कानून पारित करने में अहम भूमिका है। उम्मीद है कि इस कानून के लागू होने से जातिगत भेदभाव का सामना कर रहे लोगों की मुश्किलें काफी हद तक दूर हो जाएंगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश