1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. "ईरान के साथ सीजफायर अभी खत्म नहीं हुआ है, अमेरिका लड़ाई नहीं चाहता", पेंटागन प्रमुख का बड़ा बयान

"ईरान के साथ सीजफायर अभी खत्म नहीं हुआ है, अमेरिका लड़ाई नहीं चाहता", पेंटागन प्रमुख का बड़ा बयान

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : May 05, 2026 08:09 pm IST,  Updated : May 05, 2026 08:09 pm IST

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में झड़पों के बावजूद ईरान के साथ युद्धविराम खत्म नहीं हुआ है, अमेरिका किसी से युद्ध नहीं चाहता, लेकिन कोई अगर हमला करे तो फिर उसे विनाशकारी परिणाम भुगतने होंगे। ये कहा है है पेंटागन प्रमुख पीट हेगसेथ ने।

ईरान युद्ध को लेकर अमेरिका का बड़ा बयान- India TV Hindi
ईरान युद्ध को लेकर अमेरिका का बड़ा बयान Image Source : AP

अमेरिका और ईरान के बीच फिलहाल युद्ध तो नहीं हो रहा, लेकिन हमले की कुछ कुछ घटनाएं सामने आ रही हैं। इस बीच, पेंटागन प्रमुख पीट हेगसेथ ने बड़ी बात कही है। हेगसेथ ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में झड़पों के बावजूद ईरान के साथ युद्धविराम खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने कहा, अमेरिका के नेतृत्व वाला समुद्री मिशन "प्रोजेक्ट फ्रीडम" फिलहाल अस्थायी और सीमित दायरे का है। हेगसेथ ने कहा कि अमेरिका खाड़ी में "लड़ाई नहीं चाहता" लेकिन इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि कॉमर्शियल जहाजों या अमेरिकी सेना पर ईरान के किसी भी हमले का कड़ा जवाब दिया जाएगा।

अगर हमला किया तो विनाश झेलना होगा

उन्होंने चेतावनी भरी लहजे में ईरान को कहा,“अगर आप अमेरिकी सैनिकों या निर्दोष लोगों या किसी भी तरह के कॉमर्शियल जहाजों पर हमला करते हैं, तो आपको भारी और विनाशकारी अमेरिकी गोलाबारी का सामना करना पड़ेगा।”  इसके साथ ही अमेरिकी युद्ध सचिव ने इस बात पर भी ज़ोर दिया कि इस अभियान के तहत कोई भी अमेरिकी सेना ईरानी जलक्षेत्र या हवाई क्षेत्र में प्रवेश नहीं करेगी।

प्रोजेक्ट फ्रीडम एपिक प्यूरी से अलग है

उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका का “प्रोजेक्ट फ्रीडम” ऑपरेशन एपिक फ्यूरी से “पूरी तरह से अलग” है। हेगसेथ के अनुसार, वर्तमान मिशन रक्षात्मक है और इसका एकमात्र उद्देश्य होर्मुज में जहाजों की सुरक्षा करना है। उन्होंने कहा, “प्रोजेक्ट फ्रीडम रक्षात्मक प्रकृति का है, सीमित दायरे वाला और अल्पकालिक है, जिसका एकमात्र उद्देश्य ईरानी आक्रमण से निर्दोष वाणिज्यिक जहाजों की रक्षा करना है।”

उन्होंने यह भी कहा कि बातचीत अभी भी "वास्तविक समय" में जारी है और मिशन को राजनयिक प्रयासों को जारी रखने के लिए जगह देने के लिए डिज़ाइन किया गया था। एक दिन पहले ही शुरू किए गए प्रोजेक्ट फ्रीडम की घोषणा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने खाड़ी में बढ़ते तनाव के बीच तटस्थ वाणिज्यिक जहाजों को सुरक्षित मार्ग दिखाने के लिए एक समुद्री अभियान के रूप में की थी। हालांकि, इस योजना को कैसे लागू किया जाएगा, इस बारे में अभी स्पष्ट जानकारी नहीं है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश