1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका में आया खतरनाक टॉरनेडो, मची भारी तबाही, दो लोगों की मौत, कई घायल

अमेरिका में आया खतरनाक टॉरनेडो, मची भारी तबाही, दो लोगों की मौत, कई घायल

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Apr 20, 2023 02:37 pm IST,  Updated : Apr 20, 2023 02:37 pm IST

अमेरिका में जोरदार टॉरनेडो आया है, जिसने भारी तबाही मचाई है। वहीं दो लोगों की जान भी चली गई है। साथ ही कई लोग घायल हो गए हैं।

अमेरिका में आया खतरनाक टॉरनेडो, मची भारी तबाही, दो लोगों की मौत, कई घायल- India TV Hindi
अमेरिका में आया खतरनाक टॉरनेडो, मची भारी तबाही, दो लोगों की मौत, कई घायल Image Source : FILE

अमेरिका में हाल के समय भारी बर्फबारी और फिर बवंडर के कारण काफी क्षति हुई है। इसी बीच एक बार फिर अमेरिका में जोरदार टॉरनेडो आया है, जिसने भारी तबाही मचाई है। वहीं दो लोगों की जान भी चली गई है। साथ ही कई लोग घायल हो गए हैं। 

अमेरिकी के ओक्लाहोमा प्रांत के कोल शहर में खतरनाक टोरनैडो के कारण दो लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए हैं। ओक्लाहामा प्रशासन ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसारए मैकक्लेन काउंटी शेरिफ कार्यालय ने बुधवार देर रात राज्य की राजधानी ओक्लाहोमा सिटी से 30 मील दक्षिण स्थित कोल में कम से कम दो मौतों की पुष्टि की।

ओक्लाहोमा में भारी तबाही

 कार्यालय ने फेसबुक पर कहा कि वह घायलों और अपने घरों में शेल्टरों में फंसे लोगों की मदद कर रहा है। ओक्लाहोमा हाईवे पेट्रोल के एरिक फोस्टर ने कहा कि शहर में भारी तबाही हुई है। एबीसी न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिकए बुधवार रात कस्बे में बिजली नहीं थी और शहर में अंधेरा था।

टेक्सास से मिसौरी तक भारी तूफाना की आशंका

विवाह स्थल के रूप में उपयोग की जाने वाली इमारत भी क्षतिग्रस्त हो गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि गुरुवार तक दक्षिणी राज्य टेक्सास के ऑस्टिन से मध्य पश्चिमी राज्य मिसौरी के सेंट लुई तक भयंकर तूफान का अनुमान है।

इस महीने की शुरुआत में भी अमेरिका में जोरदार बवंडर आया था। अमेरिका के अरकंसास,ए इलिनोइस में बवंडर ने जमकर तबाही मचाई थी। अमेरिका की राष्ट्रीय मौसम सेवा के अनुसार दक्षिणी अमेरिका के अरकंसास राज्य के कई हिस्सों में इस बवंडर में हवा की गति इतनी तेज थी कि भारी वाहन भी हवा में उड़ने लगे थे।  

अप्रैल की शुरुआत में आए बवंडर के कारण घर, दुकानें तब तबाह हो गई थीं। इससे कारोबार को काफी नुकसान पहुंचा है। साथ इन इलाकों में रहने वाले लोगों के घर भी टूट फूट गए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश