1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ट्रंप ने दी बड़ी खुशखबरी- ईरान के साथ समझौता लगभग तय, खुलेगा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज

ट्रंप ने दी बड़ी खुशखबरी- ईरान के साथ समझौता लगभग तय, खुलेगा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : May 24, 2026 12:22 pm IST,  Updated : May 24, 2026 12:46 pm IST

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। ट्रंप ने कहा कि ईरान और सूचीबद्ध अन्य देशों के बीच एक समझौते पर लगभग बातचीत हो चुकी है, जिसे अंतिम रूम देना बाकी है।

डोनाल्ड ट्रंप- India TV Hindi
डोनाल्ड ट्रंप Image Source : PTI

मिडिल ईस्ट में पिछले तीन महीने से जारी संघर्ष को समाप्त करने की दिशा में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया है कि ईरान और सूचीबद्ध अन्य देशों के बीच एक समझौते पर लगभग बातचीत हो चुकी है, जिसे अंतिम रूप देना बाकी है। उन्होंने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलने की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है।

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर बताया कि इस समझौते को लेकर उन्होंने क्षेत्र के कई प्रमुख देशों के राष्ट्राध्यक्षों से फोन पर लंबी चर्चा की है। ट्रंप के मुताबिक, उन्होंने सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), कतर, पाकिस्तान, तुर्की, मिस्र, जॉर्डन और बहरीन के नेताओं से बात की है।

जल्द ही दुनिया के सामने रखा जाएगा: ट्रंप

ट्रंप ने एक अलग फोन कॉल पर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से भी बात की। ट्रंप ने कहा, "नेतन्याहू के साथ बातचीत बहुत शानदार रही। डील के आखिरी पहलुओं और बारीकियों पर अभी चर्चा चल रही है, जिसे जल्द ही दुनिया के सामने रखा जाएगा।"

ट्रंप ने यह बयान ऐसे समय में दिया है जब कुछ दिन पहले ही अमेरिका ने ईरान पर नए सिर से हमले करने पर विचार किया था। ट्रंप ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम और अत्यधिक संवर्धित यूरेनियम का कोई जिक्र नहीं किया। ईरान या इजराइल की ओर से इस संबंध में तत्काल कोई टिप्पणी नहीं आई। वहीं, ईरान ने शनिवार को कहा कि वह अमेरिका के साथ संघर्ष खत्म करने के लिए एक 'मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग' की दिशा में काम कर रहा है।

ये भी पढ़ें-

पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका, 24 की मौत, 50 से अधिक घायल

व्हाइट हाउस में फायरिंग के बाद डोनाल्ड ट्रंप का पहला बयान आया सामने, सुरक्षा को लेकर कही बड़ी बात; जानें क्या बोले

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश