1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ट्रंप के वकील ने पूर्व राष्ट्रपति पर लगे रेप के आरोप को बताया पक्षपातपूर्ण, की रोक लगाने की मांग

ट्रंप के वकील ने पूर्व राष्ट्रपति पर लगे रेप के आरोप को बताया पक्षपातपूर्ण, की रोक लगाने की मांग

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : May 01, 2023 09:28 pm IST,  Updated : May 01, 2023 09:28 pm IST

स्तंभकार ई. ज्यां कैरोल ने नवंबर में न्यूयॉर्क राज्य के एक कानून के तहत ट्रंप के खिलाफ मुकदमा दायर किया था। इस कानून के तहत दशकों पुराने यौन उत्पीड़न के मामलों में भी पीड़ित आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा सकती हैं।

ट्रंप के वकील ने पूर्व राष्ट्रपति पर लगे रेप के आरोप को बताया पक्षपातपूर्ण, की रोक लगाने की मांग- India TV Hindi
ट्रंप के वकील ने पूर्व राष्ट्रपति पर लगे रेप के आरोप को बताया पक्षपातपूर्ण, की रोक लगाने की मांग Image Source : PTI FILE

America News: रेप के मामले में फंसे अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के वकील ने रेप केस पर रोक लगाने की मांग की है। ट्रंप के वकील ने पक्षपातपूर्ण रवैये का हवाला देते हुए रेप मामले पर रोक लगाने की सोमवार को गुहार लगाई है। ट्रंप के वकील ने कहा कि संघीय अदालत में दीवानी मामले की सुनवाई कर रहे न्यायाधीश ट्रंप के प्रति पक्षपातपूर्ण रवैया रखते हैं। अटॉर्नी जोए टैकोपीना ने न्यायाधीश लुई ए कैपलन के ‘व्यापक रूप से अनुचित और पक्षपातपूर्ण फैसलों‘ का हवाला देते हुए मामले पर रोक लगाने का अनुरोध किया।

स्तंभकार कैरोल ने किया था ट्रंप के खिलाफ मुकदमा दायर

स्तंभकार ई. ज्यां कैरोल ने नवंबर में न्यूयॉर्क राज्य के एक कानून के तहत ट्रंप के खिलाफ मुकदमा दायर किया था। इस कानून के तहत दशकों पुराने यौन उत्पीड़न के मामलों में भी पीड़ित आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा सकती हैं। कैरल ‘79 वर्ष‘ ने पिछले सप्ताह शुरु हुए मुकदमे के दौरान कहा था कि ट्रंप ने 1996 में मैनहट्टन में उनके साथ रेप किया था। 

दरअसल, कैरोल ने डोनाल्ड ट्रम्प पर पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स के बाद अब एक पूर्व अमेरिकी स्तंभकार ई. जीन कैरोल ने यौन शोषण और बलात्कार का आरोप लगाया। कैरोल ने कोर्ट को बताया है कि डोनाल्ड ट्रंप ने मैनहट्टन में फिफ्थ एवेन्यू पर बर्गडॉर्फ गुडमैन डिपार्टमेंट स्टोर के चेंजिंग रूम में उनके साथ बलात्कार किया था। उन्होंने दावा किया कि डोनाल्ड ट्रंप ने पहले महिलाओं के अंडर गार्मेंट्स दिखाकर उसे खरीदने के लिए मुझसे सलाह मांगी और फिर चेंजिंग रूम में मुझ पर हमला कर दिया।

‘चेंजिंग रूम में घुसकर ट्रंप ने किया रेप‘

ई. जीन कैरोल के वकील शॉन क्रॉली ने अदालत को बताया, ‘जिस क्षण डोनाल्ड ट्रंप चेंजिंग रूम अंदर घुसे थे, अचानक से सब कुछ बदल गया था। वे अजीब से आक्रामक नजर आ रहे थे और मुझपर हमला कर दिया और मेरे साथ बलात्कार किया।‘ इतना ही नहीं उन्होंने बाद में अपमानजनक टिप्पणियों के साथ मेरा मजाक उड़ाया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश