1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. पाक-अफगान संघर्ष पर ट्रंप बोले- "मैं इसमें हस्तक्षेप करूंगा", शहबाज और मुनीर के लिए जागा प्रेम, ईरान से हुए नाराज

पाक-अफगान संघर्ष पर ट्रंप बोले- "मैं इसमें हस्तक्षेप करूंगा", शहबाज और मुनीर के लिए जागा प्रेम, ईरान से हुए नाराज

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Feb 28, 2026 06:47 am IST,  Updated : Feb 28, 2026 07:23 am IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाक-अफगान संघर्ष और ईरान को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने पाक पीएम और पाक सेना प्रमुख की शान में भी कसीदे पढ़े हैं।

Donald Trump- India TV Hindi
डोनाल्ड ट्रंप Image Source : AP

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाक-अफगान संघर्ष पर बड़ा बयान दिया है और पाक पीएम और पाक सेना प्रमुख आसिम मुनीर की तारीफ की है। पाक-अफगान संघर्ष पर उन्होंने कहा, "मैं इसमें हस्तक्षेप करूंगा लेकिन पाकिस्तान के साथ मेरे संबंध बहुत अच्छे हैं। उनके पास एक महान प्रधानमंत्री, एक महान जनरल और एक महान नेता हैं। ये दोनों ऐसे लोग हैं जिनका मैं बहुत सम्मान करता हूं। पाकिस्तान बहुत अच्छा कर रहा है।"

ईरान को लेकर जताई नाराजगी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है, "ईरान जिस तरह से बातचीत कर रहा है, उससे हम खुश नहीं हैं। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि "देखते हैं कि आगे की बातचीत के बाद क्या होता है।"

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि वे ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर चल रही हालिया वार्ता से "खुश नहीं" हैं, लेकिन उन्होंने संकेत दिया कि वे वार्ताकारों को मध्य पूर्व में एक और युद्ध को टालने के लिए समझौता करने हेतु और समय देंगे। क्षेत्र में अमेरिकी सेनाओं की तैनाती के बीच, ट्रंप ने ईरान द्वारा अपने परमाणु कार्यक्रम पर व्यापक समझौते पर सहमत न होने की स्थिति में सैन्य कार्रवाई की धमकी दी है, जबकि ईरान का कहना है कि उसे शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए यूरेनियम संवर्धन करने का अधिकार है और वह परमाणु हथियार बनाने की कोशिश से इनकार करता है।

गौरतलब है कि हालही में ट्रंप से व्हाइट हाउस में पूछा गया था कि अगर अमेरिका, ईरान पर हमला करता है तो उसके लंबे समय तक चलने वाले संघर्ष में शामिल होने का क्या जोखिम है। इस पर ट्रंप ने कहा था कि "मुझे लगता है कि आप कह सकते हैं कि जोखिम हमेशा रहता है। आप जानते हैं, जब युद्ध होता है, तो अच्छे और बुरे दोनों तरह के जोखिम होते हैं।"

बता दें कि इससे पहले ट्रंप ने ईरान को सड़कछाप बमों का राजा कहा था और ये भी कहा था कि तेहरान को कभी परमाणु हथियार नहीं मिलेगा। इस दौरान ट्रंप ने ये भी कहा था कि "मैंने सुलेमानी को खत्म किया था, इसका बहुत बड़ा असर हुआ। वह रोडसाइड बम का फादर था। ईरान दुनिया का नंबर 1 आतंकवाद प्रायोजक है। ईरान को परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश