अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ किया है कि वह दुनिया भर में चल रहे उतार-चढ़ाव की वजह से अपने बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर की शादी में नहीं शामिल होंगे। ट्रंप ने पुष्टि की कि वे Bettina Anderson से अपने बेटे की शादी में शिरकत नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि मेरे लिए इस महत्वपूर्ण वक्त में वाशिंगटन, डी.सी. में व्हाइट हाउस में रहना जरूरी है।
अंतरराष्ट्रीय जगत की हलचल से ट्रंप चिंतित
डोनाल्ड ट्रप ने ट्रुथ सोशल पर किए गए पोस्ट में लिखा, 'हालांकि मैं अपने बेटे डॉनाल्ड ट्रंप जूनियर और ट्रंप फैमिली की सबसे नई मेंबर, उनकी होने वाली पत्नी बेटिना के साथ इस खास मौके पर रहना चाहता था, लेकिन सरकारी कारणों और अमेरिका के प्रति मेरे प्रेम की वजह मैं ऐसा नहीं कर पाऊंगा। मुझे ऐसा लगता है कि इस अहम समय में मेरे लिए वाशिंगटन, डी.सी. में व्हाइट हाउस में रहना ज्यादा जरूरी है। डोनाल्ड ट्रंप जूनियर और बेटिना को बधाई!'

ईरान और अन्य मुद्दों पर फोकस कर रहे ट्रंप
इससे पहले, बीते गुरुवार को ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में कहा था कि उनके बेटे की शादी का वक्त 'ईरान और अन्य मुद्दों' की वजह से ठीक नहीं है। और इसी वजह से वह अभी वाशिंगटन, डी.सी. में ही रहेंगे।
बहामस में होगी ट्रंप के बेटे की शादी
पॉलिटिको के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप जूनियर और बेटिना एंडरसन की शादी बहामास में फैमिली और फ्रेंड्स के एक छोटे समूह के बीच एक निजी समारोह में हो सकती है। लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस कार्यक्रम में खुद शामिल नहीं हो पाएंगे।
अमेरिका-ईरान के बीच तनाव अभी भी जारी
गौरतलब है कि सीजफायर के बावजूद ईरान और अमेरिका के बीच तनाव अभी भी खत्म नहीं हुआ है। ट्रंप खुद कभी जल्द डील होने की बात तो कभी ईरान को सबक सिखाने की चर्चा करते रहते हैं। इसलिए अभी यह तनाव, फिर से युद्ध में बदलेगा या शांति समझौते पर हस्ताक्षर हो जाएंगे, यह कहना बड़ा मुश्किल है। शायद इसी नाजुक हालात के मद्देनजर ही ट्रंप ने खुद के बेटे की शादी में जाना रद्द कर दिया है।