Saturday, February 28, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. '...तो ईरान पर भीषण हमला करेगा अमेरिका', डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को क्यों दी ऐसी चेतावनी?

'...तो ईरान पर भीषण हमला करेगा अमेरिका', डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को क्यों दी ऐसी चेतावनी?

Edited By: Subhash Kumar @ImSubhashojha Published : Jan 09, 2026 09:00 am IST, Updated : Jan 09, 2026 11:05 am IST

ईरान में सरकार के खिलाफ बड़े स्तर पर प्रदर्शन हो रहे हैं। देश के 50 शहरों में विरोध प्रदर्शन पहुंच गया है। सरकार ने ईरान में इंटरनेट को बंद कर दिया है। ऐसे में अब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भी ईरान को चेतावनी दी है।

donald trump warning to pakistan- India TV Hindi
Image Source : AP ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी। (फाइल फोटो)

ईरान में खामनेई शासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। ईरान के निर्वासित क्राउन प्रिंस रजा पहलवी की अपील के बाद हजारों लोग अपने घरों से निकल कर नारेबाज़ी करने लगे हैं। इस दौरान तेहरान समेत कई शहरों में गोलीबारी की आवाज़ें सुनाई दी हैं। ईरान में प्रदर्शन के दौरान आगजनी भी हुई है और अब खबर ये आ रही है कि ईरान में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। कई जगहों पर लैंडलाइन टेलिफोन लाइनें काट दी गई हैं। देश में लैंडलाइन और मोबाइल पर बात करना संभव नहीं हो पा रहा है। इन सब के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी जारी की है। ट्रंप ने कहा है कि अगर ईरान में प्रदर्शनकारियों को मारा गया तो अमेरिका भीषण हमला करेगा।

ईरान में अब तक 41 लोग मारे गए

ईरान की सरकार ने देश में टेलीग्राम चैनल को भी ऑफलाइन कर दिया है। लोगों ने सड़कों पर उतरकर और अपने घरों की छतों से नारेबाजी की है। ईरान के पचास से ज्यादा शहरों से प्रदर्शन की तस्वीरें आ रही हैं। इन प्रदर्शनों में अब तक 41 लोग मारे गए हैं जबकि 2 हजार से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है। इन प्रदर्शनों से ईरान की सरकार और सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामनेई पर दबाव बढ़ता जा रहा है। इस बीच ईरान के निर्वासित क्राउन प्रिंस रजा पहलवी भी एक्टिव हो गए हैं। उन्होंने वीडियो मैसेज के जरिये लोगों से घरों से नारेबाजी करने की अपील की है जिसके बाद लोग घरों से निकल आए और प्रदर्शन कर रहे हैं।

क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप?

ईरान में हो रहे प्रदर्शन के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान आया है। ट्रंप ने कहा है कि अगर ईरान की सरकार ने प्रदर्शकारियों को मारना शुरू किया तो अमेरिका बड़ा हमला करेगा। ट्रंप ने एक रेडियो इंटरव्यू के दौरान ये बात कही। ट्रंप ने इस इंटरव्यू में कहा कि "मैंने उन्हें बता दिया है कि अगर वे लोगों को मारना शुरू कर देते हैं, जैसा कि वे अपने दंगों के दौरान करते हैं। उनके यहां बहुत सारे दंगे होते हैं। अगर वे ऐसा करते हैं, तो हम उन्हें बहुत कड़ी सजा देंगे।"

ईरान में हो रहे प्रदर्शन के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। ट्रंप ने लिखा- "आपको स्वतंत्रता के प्रति गहरा लगाव होना चाहिए। स्वतंत्रता के समान कुछ नहीं, आप साहसी लोग हैं। आपके देश के साथ जो हुआ वह दुखद है। आपका देश एक महान देश था। साथ ही ट्रंप ने खामेनेई को चेतावनी भी दी है। ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान की सरकार ने प्रदर्शकारियों को मारना शुरू किया तो अमेरिका बड़ा हमला करेगा।"

उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने भी दिया बयान

ईरान में हो रहे प्रदर्शनों पर अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा- "हम शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने वाले और स्वतंत्र रूप से संगठित होने के अपने अधिकार का प्रयोग करने का प्रयास करने वाले हर व्यक्ति के साथ खड़े हैं। ईरानी शासन कई समस्याओं से जूझ रहा है, और जैसा कि संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति ने कहा है, उनके लिए सबसे समझदारी भरा कदम, जो आज भी सच है, यह है कि वे अपने परमाणु कार्यक्रम के संबंध में संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ वास्तविक बातचीत करें। हम ईरानी जनता सहित दुनिया भर में उन सभी लोगों के साथ खड़े हैं जो अपने अधिकारों की वकालत कर रहे हैं।"

ये भी पढ़ें- Iran Internet blackout: ईरान के 50 शहरों में पहुंचा विरोध प्रदर्शन, इंटरनेट किया गया बंद, तेहरान में बिगड़ी स्थिति

'ग्रीनलैंड पर ट्रंप को गंभीरता से ले यूरोप, वर्ना...' जानें क्या है जेडी वेंस के नए बयान का मतलब

Latest World News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश

Advertisement
Advertisement
Advertisement