1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. मध्य-पूर्व में तबाही के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, कहा- 'ईरान को परमाणु हथियार मिले तो वह तुरंत इस्तेमाल करेगा'

मध्य-पूर्व में तबाही के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, कहा- 'ईरान को परमाणु हथियार मिले तो वह तुरंत इस्तेमाल करेगा'

 Published : Mar 17, 2026 07:24 am IST,  Updated : Mar 17, 2026 07:24 am IST

Donald Trump Warns Iran: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान को परमाणु हथियार नहीं मिलने चाहिए, क्योंकि मिलने पर वह तुरंत उनका इस्तेमाल कर सकता है। ट्रंप के मुताबिक इससे पूरा मध्य-पूर्व तबाह हो सकता है।

Donald Trump News, Donald Trump Iran nuclear warning, Iran nuclear weapons threat- India TV Hindi
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। Image Source : AP

Donald Trump Warns Iran: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ हाल ही में हुए हमले का बचाव करते हुए जोर देकर कहा कि ईरान के हाथ परमाणु हथियार कभी नहीं लगने चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ईरान के पास ऐसा हथियार आ गया तो वह इसे तुरंत इस्तेमाल कर देगा, जिससे पूरा मध्य पूर्व तबाह हो सकता है। ट्रंप ने कहा, 'मैं नहीं चाहता कि जंग हो। ईरान के नेता हिंसक और क्रूर लोग हैं, जिन्होंने पिछले 3 हफ्तों में 32,000 प्रदर्शनकारियों को मार डाला है। अगर आप मानते हैं कि ईरान को परमाणु हथियार मिलने चाहिए, तो आपके साथ कुछ गड़बड़ है क्योंकि वह इसे एक घंटे या एक दिन में इस्तेमाल कर देंगे।'

'ईरान इजरायल समेत पूरे मध्य पूर्व को उड़ा देगा'

ट्रंप ने आगे कहा, 'ईरान परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करके पूरा मध्य-पूर्व उड़ा देंगे, सिर्फ इजरायल नहीं।' उन्होंने दावा किया कि पिछले 2 हफ्तों में अमेरिका के हमले ने ईरान की सैन्य ताकत को बुरी तरह कमजोर कर दिया है। ट्रंप ने कहा, 'हमने उन्हें 2 हफ्तों में तबाह कर दिया है। उनके पास नौसेना नहीं बची, वायुसेना नहीं बची, एंटी-एयरक्राफ्ट हथियार नहीं बचे और नेतृत्व भी खत्म हो गया। उन्होंने नया नेतृत्व बनाया, वह भी चला गया।' उन्होंने जोर दिया कि ये कार्रवाई सिर्फ अमेरिका के हित में नहीं, बल्कि पूरी दुनिया की सुरक्षा के लिए की गई है।

होर्मुज जलडमरूमध्य पर भी बोले डोनाल्ड ट्रंप

ट्रंप ने दोहराया कि ईरान को परमाणु हथियार देने से दुनिया का बड़ा हिस्सा तबाह हो जाएगा। उन्होंने कहा,'अगर ईरान को परमाणु हथियार मिल गया, तो दुनिया का बड़ा हिस्सा उड़ जाएगा और वह इसे लगभग तुरंत इस्तेमाल करेगा।' ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य के महत्व पर भी बात करते हुए कहा कि कुछ देशों को अपनी ऊर्जा का 90 से 95 प्रतिशत इधर से ही मिलता है। ट्रंप ने कहा, 'हमारे पास सिर्फ एक छोटा सा चोक पॉइंट है, और ईरान ने इसका सालों से बहुत अच्छे से इस्तेमाल किया है, लेकिन अब ये काम नहीं कर रहा।' पता दें कि ट्रंप के ये बयान ऐसे समय आए हैं जब मध्य पूर्व में तनाव लगातार बढ़ रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश