1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. क्या अमेरिका के राष्ट्रपति बन जाएंगे विवेक रामास्वामी? अब एलन मस्क ने भी की जमकर तारीफ

क्या अमेरिका के राष्ट्रपति बन जाएंगे विवेक रामास्वामी? अब एलन मस्क ने भी की जमकर तारीफ

 Edited By: Subhash Kumar
 Published : Aug 18, 2023 10:51 pm IST,  Updated : Aug 18, 2023 10:53 pm IST

विवेक रामास्वामी के माता-पिता भारत के केरल से अमेरिका जाकर बस गए थे। रामास्वामी को अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में सबसे कम उम्र का उम्मीदवार भी बताया जा रहा है।

Vivek Ramaswamy and elon musk- India TV Hindi
विवेक रामास्वामी और एलन मस्क। Image Source : ANI

अमेरिका में साल 2024 में होने वाले आगामी राष्ट्रपति चुनाव में भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी तगड़े उम्मीदवार माने जा रहे हैं। उनके बोलने की शैली और अमेरिकी हितों की बात ने लोगों का ध्यान उनकी ओर आकर्षित करना शुरू कर दिया है। अब हाल ही में अमेरिकी कारोबारी और दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने भी विवेक रामास्वामी की तारीफ कर दी है।  

कौन हैं विवेक रामास्वामी?

विवेक रामास्वामी भारतीय मूल के अमेरिकी और तकनीकी उद्यमी हैं। वह वर्तमान में रिपब्लिकन पार्टी के सदस्य हैं और राष्ट्रपति चुनाव में दावा ठोक रहे हैं। रामास्वामी को अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव का सबसे युवा उम्मीदवार भी बताया जा रहा है। 37 वर्षीय रामास्वामी के माता-पिता भारत के केरल राज्य से संयुक्त राज्य अमेरिका गए थे। 

एलन मस्क भी प्रभावित
दिग्गज कारोबारी और दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क भी रामास्वामी से काफी प्रभावित नजर आ रहे हैं। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मस्क ने एक ही दिन में दो बार रामास्वामी की तारीफ की है। मस्क ने अपने एक पोस्ट में रामास्वामी को राष्ट्रपति चुनाव के लिए काफी होनहार उम्मीदवार बताया है। वहीं, एक और पोस्ट में मस्क ने कहा कि रामास्वामी अपने विचारों को स्पष्ट रूप से बताते हैं। 

क्या बन पाएंगे राष्ट्रपति?
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की उम्मीदवारी में रिपब्लिकन पार्टी की ओर से डोनाल्ड ट्रंप अभी सबसे आगे चल रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, लोगों की दूसरी पसंद रोन डेसेंटिस और तीसरी पसंद विवेक रामास्वामी हैं। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस वक्त अपने ऊपर लगे मुकदमों से जूझ रहे हैं और उनके जेल जाने की भी संभावना है। अगर ऐसा सच में होता है तो रोन डेसेंटिस और रामास्वामी के बीच राष्ट्रपति चुनाव की रेस काफी शानदार हो सकती है। 

ये भी पढ़ें- इमरान खान पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा, दोष सिद्ध होने पर हो सकती है 14 वर्ष की कैद

ये भी पढ़ें- युद्ध में यूक्रेन की मदद करेगा नीदरलैंड, अमेरिका ने दी F-16 लड़ाकू विमानों के आपूर्ति को मंजूरी; रूस की बढ़ेगी चुनौती

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश