1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. मोटापा कम करने के लिए 6 साल के बेटे को ट्रेड मिल पर दौड़ाता रहा पिता, हुई मौत; वीडियो देख दहल जाएगा दिल

मोटापा कम करने के लिए 6 साल के बेटे को ट्रेड मिल पर दौड़ाता रहा पिता, हुई मौत; वीडियो देख दहल जाएगा दिल

 Published : May 02, 2024 12:40 pm IST,  Updated : May 02, 2024 12:58 pm IST

अमेरिका में एक पिता की सनक ने अपने ही मासूम बेटे की जान ले ली। निर्दयी पिता अपने 6 साल के बेटे को ट्रेड मिल पर सिर्फ इसलिए जबरन दौड़ाता रहा है कि वह अपेक्षाकृत मोटा था। मोटापा कम करने के लिए तेज गति के ट्रेडमिल पर बच्चे को जबरन दौड़ने के लिए मजबूर करने से उसकी मौत हो गई।

अमेरिका में अपने बेटे को ट्रेड मिल पर दौड़ाता पिता। - India TV Hindi
अमेरिका में अपने बेटे को ट्रेड मिल पर दौड़ाता पिता। Image Source : X FROM COLLIN RUGG

वाशिंगटनः अमेरिका में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता अपने 6 साल के बेटे को मोटापा कम करने के चक्कर में घंटों ट्रेड मिल पर दौड़ाता रहा। कई बार बच्चा ट्रेड मिल पर गिरता रहा। बावजूद पिता उसे जबरन ट्रेड मिल पर दौड़ने के लिए मजबूर करता रहा। कई बार ट्रेड मिल पर गिरने से उसके हृदय और लिवर को गंभीर चोट पहुंची। साथ ही सांसों की गति भी अनियंत्रित होती रही। बाद में इसी वजह के चलते बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के अनुसार आरोपी पिता सिर्फ इसलिए बेटे को जबरन ट्रेड मिल पर दौड़ने को मजबूर करता था कि वह मोटा था। कोर्ट में जब घटना का वीडियो मां ने दिखा तो उसका कलेजा फट गया।

हैरान कर देने वाली इस घटना में बच्चे का पिता 31 वर्षीय क्रिस्टोफर ग्रेगोर अपने 6 वर्षीय बेटे कोरी मिकसिओलो को ट्रेडमिल पर दौड़ने के लिए मजबूर करते हुए दिखाया गया है। आरोपी पिता अमेरिका के न्यू जर्सी का रहने वाला है। वह अपने बेटे को फिट रखने की सनक में जबरन ट्रेड मिल पर दौड़ाता था। अगर बच्चा थक जाता तो भी वह उसके साथ जबरदस्ती करता। वीडियो में देखा जा सकता है कि कई बार बच्चे के ट्रेड मिल से स्लिप होकर गिर जाने के बाद भी पिता उसके साथ जबरदस्ती और दुर्व्यवहार करता दिख रहा है। कोर्ट में पिता को हत्यारा मानने के लिए कोर्ट में जब मुकदमे की सुनवाई शुरू हुई तो वीडियो देख हर किसी का माथा चकरा गया। मां तो अपने आंसू नहीं संभाल पाई और कोर्ट रूम में ही रोने लगी। 

पिता को हो सकता है आजीवन कारावास

घटना वर्ष 2021 की बताई जा रही है। इस मामले में मुकदमा चलाने के लिए मंगलवार को पिता को अदालत में पेश किया गया। इस दौरान कोर्ट रूम में आरोपी पिता का वह वीडियो भी चलाया गया, जिसमें वह अपने बेटे को जबरन ट्रेड मिल पर दौड़ने के लिए मजबूर कर रहा है। वह 6 वर्षीय मासूम के साथ जोर-जबरदस्ती करता दिख रहा है। इस घटना का वीडियो अमेरिका में कोलिन रग नाम के एक व्यक्ति ने एक्स पर शेयर भी किया है। कानूनी जानकारों के अनुसार इस घटना में दोषी पाए जाने पर आरोपी पिता को आजीवन कारावास की सजा भुगतनी पड़ेगी।

सुपीरियर कोर्ट ने देखा घटना का वीडियो

ओशन सिटी में मुकदमे के दौरान सुपीरियर कोर्ट को ग्रेगोर का वह निगरानी वीडियो दिखाया गया, जिसमें बेटे को ट्रेड मिल मशीन की अत्यधिक गति के कारण कई बार गिरने के बाद भी दौड़ने के लिए मजबूर किया गया था। पिता ट्रेड मिल मशीन की गति भी और तेज करते देखा जा रहा है। न्यूयॉर्क टाइम ने कोर्टटीवी.कॉम द्वारा प्राप्त वीडियो के हवाले बताया कि ग्रेगोर और उनके बेटे को 20 मार्च, 2021 को अटलांटिक हाइट्स क्लबहाउस फिटनेस सेंटर में प्रवेश करते हुए देखा गया था, जहां लड़के को तुरंत ट्रेडमिल पर बैठाया गया और दौड़ना शुरू करा दिया।

ट्रेड मिल की गति बढ़ाने से बच्चे की मौत

घटना के वीडियो के अनुसार ट्रेड मिल की गति बढ़ने से बच्चा उतनी स्पीड में नहीं दौड़ सकता था। उसके पैर स्पीड में इतना अधिक बदलाव को झेलने में सक्षम नहीं थे। लिहाजा वह गई बार लड़खड़ाकर ट्रेड मिल से नीचे गिरता रहा। मगर पिता उसे उठाकर फिर से दौड़ने को मजबूर किया। वह बार-बार गिरता, संभलता और अथाह रूप से थक जाने के बाद भी ट्रेड मिल पर दौड़ने को मजबूर था। एक बार बच्चे के गिरने पर पिता ग्रेगर ने उसको उठाया और फिर से ट्रेडमिल पर वापस फेंक दिया, जिससे बच्चे के पैर पीछे की ओर मुड़ गए, क्योंकि पिता ने कोरी के सिर में अपने दाँत गड़ा दिए थे। लड़का फिर दौड़ने को वापस आ जाता है, लेकिन दोबारा से गिर जाता है और मशीन पर बने रहने के लिए संघर्ष करना जारी रखता है, जिसके कारण अंततः पिता को गति और झुकाव दोनों कम करने पड़ते हैं।

वीडियो देख अदालत में विलख उठी मां

वीडियो देखने के बाद माँ अदालत में रो पड़ती है। उसने देखा कि उसके बेटे का पिता बच्चे को ट्रेडमिल पर दौड़ाकर उसके साथ दुर्व्यवहार कर रहा है। यह सब सिर्फ इसलिए कि वह "बहुत मोटा" था। फुटेज में दिखाया गया है कि लड़के को बार-बार प्लांटिंग का सामना करना पड़ता है, क्योंकि पिता ग्रेगोर उसे बहुत तेजी से चल रही ट्रेडमिल मशीन पर दौड़ने के लिए मजबूर कर रहा था। कथित तौर पर पिता उसे सिर में काट पीछे से दांत से काट भी रहा था, ताकि वह दौड़ता रहे। अंततः वह गिरकर बेहोश हो गया। घटना के तुरंत बाद, बच्चे कोरी को डॉक्टर के पास ले जाया गया। वह बोलने में लड़खड़ा रहा था। सीटी स्कैन के दौरान बच्चे कोरी को दिल का दौरा पड़ गया और उसकी मौत हो गई। शव परीक्षण रिपोर्ट में कहा गया है कि बच्चे की मौत ट्रेड मिल पर दौड़ाने और मारने की वजह से बच्चे के शरीर में हुई "तीव्र सूजन और सेप्सिस के साथ हृदय व यकृत की चोटों के साथ कुंद बल की चोटों" से हुई। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश