1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. OMG: गर्लफ्रेंड से झगड़ा होने पर मूड खराब हुआ तो बॉयफ्रेंड कर बैठा 40 करोड़ रुपए का नुकसान, जानें पूरा मामला

OMG: गर्लफ्रेंड से झगड़ा होने पर मूड खराब हुआ तो बॉयफ्रेंड कर बैठा 40 करोड़ रुपए का नुकसान, जानें पूरा मामला

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Jun 07, 2022 09:01 am IST,  Updated : Jun 07, 2022 09:01 am IST

OMG:  ब्रायन हर्नांडेज का बीते बुधवार को अपनी गर्लफ्रेंड से झगड़ा हो गया था। इसके बाद उसका मूड इतना खराब हो गया कि वह गुस्से में म्यूजियम में घुस गया और तोड़फोड़ करने लगा।

Brian Hernandez- India TV Hindi
Brian Hernandez Image Source : TWITTER/ESWIZZLEART (VIRAL PHOTO)

Highlights

  • बॉयफ्रेंड कर बैठा 40 करोड़ रुपए का नुकसान
  • गुस्से में म्यूजियम में घुस गया और तोड़फोड़ करने लगा
  • लड़के ने तीन प्राचीन ग्रीक कलाकृतियों को तोड़ डाला

OMG: कहते हैं कि गर्लफ्रेंड से जब झगड़ा हो तो कोशिश करनी चाहिए कि कुछ देर तक कोई महत्वपूर्ण काम ना करें। क्योंकि ऐसी स्थिति में काम के गड़बड़ होने की संभावना बढ़ जाती है। ताजा मामला अमेरिका के डलास शहर का है, जहां गर्लफ्रेंड से झगड़ा करना एक 21 साल के लड़के को बहुत भारी पड़ गया है। 

दरअसल ब्रायन हर्नांडेज का बीते बुधवार को अपनी गर्लफ्रेंड से झगड़ा हो गया था। इसके बाद उसका मूड इतना खराब हो गया कि वह गुस्से में म्यूजियम में घुस गया और तोड़फोड़ करने लगा। ब्रायन ने म्यूजियम में रखी 2500 साल पुरानी तीन प्राचीन ग्रीक कलाकृतियों को तोड़ डाला, जिसकी कीमत 5 मिलियन डॉलर यानी करीब 40 करोड़ रुपए थी। 

ब्रायन ने खुद पुलिस को फोन किया

ब्रायन के सिर पर अपनी गर्लफ्रेंड से हुए झगड़े का गुस्सा सवार था। उसे समझ ही नहीं आया कि वह कर क्या रहा है। वह म्यूजियम में उसका दरवाजा तोड़कर दाखिल हुआ था। लेकिन जब उसे ये समझ आया कि उससे बड़ी गलती हुई है, तब तक बहुत देर हो चुकी थी और 40 करोड़ रुपए का नुकसान वह कर चुका था।

इसके बाद ब्रायन ने खुद पुलिस को फोन किया और अपनी गलती मानते हुए पूरी बात बताई। उसने कहा कि गर्लफ्रेंड से हुए झगड़े ने उसका मूड खराब कर दिया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश