1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका में फिर गोलीबारी, वॉशिंगटन में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

अमेरिका में फिर गोलीबारी, वॉशिंगटन में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Apr 22, 2023 09:24 am IST,  Updated : Apr 22, 2023 09:40 am IST

पुलिस ने बताया कि यह घटना शुक्रवार देर रात 1.10 बजे 19वी स्ट्रीट 1500 ब्लॉक इलाके में इुई। पुलिस ने बताया कि मृतक के शरीर पर कई गोलियों के घाव दिखे हैं।

अमेरिका में फिर गोलीबारी, वॉशिंगटन में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या- India TV Hindi
अमेरिका में फिर गोलीबारी, वॉशिंगटन में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या Image Source : AP FILE

Gun Firing in America: अमेरिका में गोलीबारी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। वॉशिंगटन पोस्ट के अनुसार दक्षिण पूर्व वॉशिंगटन के पास फैयरलॉन में एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि यह घटना शुक्रवार देर रात 1.10 बजे 19वी स्ट्रीट 1500 ब्लॉक इलाके में इुई। पुलिस ने बताया कि मृतक के शरीर पर कई गोलियों के  घाव दिखे हैं। 

कुछ दिन पहले ही अमेरिका के आर्कन्सास प्रांत में भी गोलीबारी हुई थी। यहां गोलीबारी की दो अलग अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई थी। वहीं 5 लोग घायल हो गए थे। लिटल रॉक पुलिस विभाग ने ट्विटर पर एक बयान में कहा कि घटना में दो लोगों को चोटें आयीं, लेकिन वो जानलेवा नहीं थीं। पुलिस ने बताया कि कुछ देर बाद नजदीकी इलाके में गोलीबारी की दूसरी घटना हुई, जिसमें पांच अन्य लोगों को गोली मारी गई। इनमें से दो लोगों की मौत हो गई। गोलीबारी की दोनों घटनाएं एशर एवेन्यू के पास स्थित इलाकों में हुईं थी।

कैलिफोर्निया के गुरुद्वारे में भी हुई थी गोलीबारी

इससे पहले अमेरिका के कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो काउंटी के एक गुरुद्वारे में दो लोगों को गोली मारने की घटना सामने आई। दोनों पीड़ितों की हालत नाजुक बनी हुई है। सैक्रामेंटो काउंटी शेरिफ कार्यालय ने बताया कि ये शूटिंग हेट क्राइम से संबंधित नहीं है। यह गोलीबारी दो लोगों के बीच हुई है जो एक दूसरे को जानते थे।

डलास में भी पिछले दिनों गोलीबारी में 4 लोगों की हुई थी मौत

इससे पहले 12 मार्च को अमेरिका के टेक्सास प्रांत के डलास शहर में एक रिहायशी इमारत में हुई गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई थी। एक टेलीविजन चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक गोलीबारी की यह घटना 12 मार्च की रात हुई। पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि शाम करीब सात बजकर 10 मिनट पर उत्तरण्पश्चिम डलास इलाके में गोलीबारी हुई थी। पुलिस के मुताबिक घटनास्थल पर चार लोगों को गोलियां लगीं, जिनकी मौके पर ही मौत हो गयी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश