1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. रोहित गोदारा गैंग का दावा, बुकी राकेश राजदेव के घर पर की फायरिंग, रुपल राजदेव ने कहा- 'कोई हमला नहीं हुआ'

रोहित गोदारा गैंग का दावा, बुकी राकेश राजदेव के घर पर की फायरिंग, रुपल राजदेव ने कहा- 'कोई हमला नहीं हुआ'

 Reported By: Abhay Parashar Edited By: Amit Mishra
 Published : Dec 04, 2025 09:20 am IST,  Updated : Dec 10, 2025 06:33 pm IST

रोहित गोदारा गैंग के गैंगस्टर महेंद्र ढेलाणा ने अमेरिका के कैलिफोर्निया में बुकी राकेश राजदेव के घर पर फायरिंग का दावा किया है। हालांकि राकेश की पत्नी रुपल ने उसके दावे को खारिज करते हुए ऐसी किसी भी घटना से इनकार किया है।

California Rakesh Rajdev House Firing- India TV Hindi
California Rakesh Rajdev House Firing Image Source : INDIA TV

California Rakesh Rajdev House Firing: रोहित गोदारा से जुड़े गैंगस्टर महेंद्र ढेलाणा ने कैलिफोर्निया में राकेश राजदेव के घर पर फायरिंग का दावा किया है। सोशल मीडिया पर नवीन बॉक्सर नाम के फेसबुक प्रोफाइल से शेयर की गई एक पोस्ट में कहा गया, ये सौरव जो महादेव बुक चलाता है और राकेश राजदेव जो खुद को बड़ा बुकी समझता है और पाकिस्तान को फंडिंग करते हैं, सुधर जाओ वरना अंजाम बुरा होगा। सौरव जो तू दुबई में दाऊद के भाई से मिलता है हमें सब पता है तूने 40 गार्ड रखे हैं चाहे तो 400 रख ले मरवा देंगे।

हालांकि राकेश राजदेव की पत्नी रुपल राजदेव ने गोदारा गैंग के दावे को खारिज करते हुए कहा कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई, इससे जुड़ी सारी खबरें निराधार हैं।

सोशल मीडिया पोस्ट में क्या कहा गया?

सोशल मीडिया पोस्ट में रोहित गोदारा, गोल्डी बराड़, काला जठेड़ी, नरेश सेठी, टीनू हरियाणा, काला राणा, लिप्पन नेहरा का नाम भी लिखा। पोस्ट में यह भी कहा गया है कि हमारे लिए किसी भी देश में मरवाना मुश्किल नहीं है। इसमें कहा गया है कि देश के साथ गद्दारी मत करो और देश को मत बेचो वरना ऐसी मौत देंगे कि तुम्हारी कई पीढ़ियां याद रखेंगी। ये आखिरी मौका है तुम्हारे पास सुधरने का, अगली बार मौका नहीं देंगे याद रखना। 

California Rakesh Rajdev House Firing
Image Source : INDIA TVCalifornia Rakesh Rajdev House Firing

सेंट्रल एजेसियों के रडार पर है राकेश राजदेव

इस बीच यहां यह भी बता दें कि, प्रवर्तन निदेशालय (ED) राकेश राजदेव के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में लगातार जांच कर रहा है। गुजरात पुलिस ने 2022 और 2023 में अवैध सट्टेबाजी ऐप से जुड़े मामलों में राजदेव के खिलाफ FIR दर्ज की थी। इसके बाद वर्ष 2023 में ईडी ने उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया और उनके ठिकानों पर छापेमारी भी की थी। हालांकि, छापेमारी से पहले ही राकेश राजदेव भारत छोड़कर फरार हो चुका था। माना जाता है कि रकेश राजदेव महादेव एप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर के करीबी है। फिलहाल, वह केंद्रीय एजेंसियों के रडार पर है। 

यह भी पढ़ें:

अमेरिका को लगा बड़ा झटका, ट्रेनिंग मिशन के दौरान क्रैश हुआ F-16 फाइटर जेट; देखें VIDEO

इजरायल ने गाजा में किया हवाई हमला, कहा-'हमने अपने सैनिकों पर हुए अटैक का लिया बदला'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश