1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इजरायल ने गाजा में किया हवाई हमला, कहा-'हमने अपने सैनिकों पर हुए अटैक का लिया बदला'

इजरायल ने गाजा में किया हवाई हमला, कहा-'हमने अपने सैनिकों पर हुए अटैक का लिया बदला'

 Published : Dec 04, 2025 06:20 am IST,  Updated : Dec 04, 2025 06:35 am IST

इजरायल ने एक बार गाजा पर भीषण हमला किया। हवाई हमले में हमास के उन आतंकियों को निशाना बनाया गया है जिन्होंने इजरायली सैनिकों पर अटैक किया था। इजरायल ने हमास पर सीजफायर उल्लंघन का आरोप भी लगाया है।

Israel Airstrike In Gaza- India TV Hindi
Israel Airstrike In Gaza Image Source : AP

Israel Airstrike In Gaza: इजरायल ने कहा कि उसने दक्षिणी गाजा में हमास के आतंकियों तो निशाना बनाते हुए एयरस्ट्राइक की है। यह हमला उस अटैक का बदला है जिसमें 5 इजरायली सैनिक घायल हो गए थे। हमला बुधवार देर रात हुआ था। हमास ने इजरायल की ओर से किए गए इस हमले की निंदा करते हुए बयान जारी किया है। यह हमला ऐसे वक्त हुआ है जब इजरायल और हमास के बीच सीजफायर जारी है।

क्या बोले पीएम बेंजामिन नेतन्याहू?

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि हमास ने बुधवार को सीजफायर का उल्लंघन किया। सेना के अनुसार आतंकी एक अंडरग्राउंड सुरंग से निकले और अपने कंट्रोल वाले इलाके में इजरायली सैनिकों पर हमला किया। इजरायल ने एयरस्ट्राइक से पहले हमास पर सीजफायर उल्लंघन का आरोप भी लगाया।

गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों ने क्या कहा?

गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि अक्टूबर के अंत में हुए हमलों में 104 लोग और नवंबर में हुए इजरायली हमलों में 33 लोग मारे गए हैं। ये हमले सीजफायर लागू होने के बाद किए गए हैं। इस बीच ताजा घटनाक्रम यह है कि उत्तरी गाजा से मिले शवों के अवशेष इजरायल को लौटा दिए गए हैं। अब शवों के अवशेषों की फोरेंसिक एक्सपर्ट्स जांच करेंगे। इससे पहले मंगलवार को भी अवशेष सौंपे गए थे जो बंधकों में से किसी से भी मेल नहीं खाते थे।

कब और कैसे शुरू हुई थी जंग

बता दें कि, फिलहाल गाजा पीस प्लान के तहत इजरायल और हमास के बीच सीजफायर जारी है। बंधकों के अवशोषों को वापस लाना सीजफायर के पहले फेज का एक अहम हिस्सा है। बदले में इजरायल फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा कर रहा है। इससे पहले इजरायल और हमसा के बीच जंग तब शुरू हुई थी 7 अक्टूबर, 2023 को हमास के आतंकियों ने इजरायल में हमला कर 1200 लोगों की हत्या कर दी थी और 250 से अधिक लोगों को बंधक बना लिया था।

यह भी पढ़ें:

तालिबान ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा-"तुम्हें हमारी भारत नीति पर उंगली उठाने का हक नहीं"

रूसी व्यक्ति ने अंडरपास में बुजुर्ग महिला के चेहरे पर मारी लात, बर्बरता का VIDEO वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश