1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. शादी के बाद टूटे रिश्ते तो जिंदगी को ही दे दिया "तलाक", वर्जीनिया के पूर्व ले. गवर्नर ने पत्नी समेत खुद को मारी गोली

शादी के बाद टूटे रिश्ते तो जिंदगी को ही दे दिया "तलाक", वर्जीनिया के पूर्व ले. गवर्नर ने पत्नी समेत खुद को मारी गोली

 Edited By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : Apr 17, 2026 08:36 am IST,  Updated : Apr 17, 2026 08:36 am IST

अमेरिका में वर्जीनिया के पूर्व लेफ्टिनेंट गवर्नर जस्टिन फेयरफैक्स ने अपनी पत्नी को पहले गोली मार दी और उनकी हत्या करने के बाद खुद की भी गोली मारकर आत्म हत्या कर ली। इस घटना ने सनसनी फैला दी है।

वर्जीनिया के पूर्व लेफ्टिनेंट गवर्नर जस्टिन फेयरफैक्स मौत से पहले अपनी पत्नी के साथ (फाइल फोटो)- India TV Hindi
वर्जीनिया के पूर्व लेफ्टिनेंट गवर्नर जस्टिन फेयरफैक्स मौत से पहले अपनी पत्नी के साथ (फाइल फोटो) Image Source : AP

वाशिंगटन: शादी के कई साल बाद जब पति-पत्नी में विवाह-बिच्छेद हुआ तो यहां सिर्फ संबंधों को तलाक नहीं हुआ, बल्कि जिंदगी ने भी तलाक ले लिया। वर्जीनिया के पूर्व लेफ्टिनेंट गवर्नर और डेमोक्रेटिक पार्टी के उभरते सितारे कहे जाने वाले जस्टिन फेयरफैक्स ने पत्नी से चल रहे डायवोर्स केस बीच ही पहले अपनी अर्धांगिनी को गोली मारी फिर खुद भी खुदकुशी कर ली। यह घटना अमेरिका समेत पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन चुकी है। आइये जानते हैं कि वर्जीनिया के पूर्व लेफ्टिनेंट गवर्नर और उनकी पत्नी के बीच क्या विवाद था, जिसके चलते उनके बीच तलाक की नौबत आ गई और कोर्ट का फैसला आने से पहले ही पूर्व गवर्नर ने पत्नी के बाद खुद को भी गोली मार कर आत्म हत्या कर ली।

पूर्व ले. गवर्नर ने क्यों मारी पत्नी को गोली और फिर खुद को उड़ाया?

बताया जा रहा है कि यौन उत्पीड़न के आरोपों ने वर्जीनिया के पूर्व लेफ्टिनेंट फेयरफैक्स की राजनीतिक किस्मत बिगाड़ दी। इसके बाद उन्होंने अपनी अलग-थलग पड़ी पत्नी की हत्या कर दी और फिर खुदकुशी कर ली।  पुलिस और अदालती दस्तावेजों से पता चला है कि यह घटना अदालत द्वारा परिवार के घर से निकलने की अंतिम तारीख से कुछ हफ्ते पहले हुई। फेयरफैक्स काउंटी पुलिस प्रमुख केविन डेविस ने बताया कि वाशिंगटन डीसी के उपनगर एनडेल में स्थित घर पर बुलाए गए अधिकारियों ने 47 वर्षीय जस्टिन फेयरफैक्स और उनकी 49 वर्षीय पत्नी डॉ. सेरीना फेयरफैक्स के शव पाए। डेविस ने कहा कि जस्टिन फेयरफैक्स ने अपनी पत्नी को बेसमेंट में गोली चलाकर मार डाला, जो कि एक सफल डेंटिस्ट थीं। इसके बाद  ऊपरी मंजिल के बेडरूम में जाकर खुद को गोली मार ली। 

पूर्व ले. गवर्नर के बेटे ने दी पुलिस को सूचना

मां की हत्या और पिता की आत्महत्या के बाद पूर्व लेफ्टिनेंट गवर्नर के बेटे ने 911 पर फोन करके पुलिस को इसकी जानकारी दी। जस्टिन फेयरफैक्स के एक लंबे समय के दोस्त ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि पिछले साल उनकी पत्नी ने तलाक की अर्जी दाखिल की थी। इसके बाद फेयरफैक्स बहुत निराश हो गया था। तलाक की सुनवाई कर रहे जज ने हाल ही में लिखा कि उनका "एकाकीपन, शराब पीना और पारिवारिक जीवन से दूरी" घातक निराशावाद और उम्मीद विहीन की अभिव्यक्ति लगती है। केवल एक दशक पहले जस्टिन फेयरफैक्स का राजनीतिक करियर तेजी से ऊपर उठ रहा था। उन्होंने 2017 में लेफ्टिनेंट गवर्नर का चुनाव जीता और 2019 में वर्जीनिया के दूसरे अश्वेत गवर्नर बनने की राह पर थे, जब डेमोक्रेटिक गवर्नर राल्फ नॉर्थम पर मेडिकल स्कूल की सालबुक में नस्लवादी फोटो होने के आरोप में इस्तीफे की मांग हो रही थी। अगर नॉर्थम इस्तीफा दे देते तो फेयरफैक्स गवर्नर बन जाते। 

2 महिलाओं ने लगाया था फेयरफैक्स पर यौन उत्पीड़न का आरोप

लेकिन दो महिलाओं ने फेयरफैक्स पर कई साल पहले यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। फेयरफैक्स ने कहा कि शादी से पहले हुई ये घटनाएं सहमति से थीं और उन्होंने अपने इस्तीफे की मांगों को ठुकरा दिया। उन्होंने 2021 में गवर्नर पद के लिए चुनाव लड़ने की कोशिश की, लेकिन वर्जीनिया के डेमोक्रेट्स ने उन्हें काफी हद तक अलग-थलग कर दिया और वे डेमोक्रेटिक प्राइमरी में हार गए। सेरीना फेयरफैक्स ने अदालती दस्तावेजों में कहा कि वे और उनके पति लगभग दो साल पहले अलग हो गए थे, लेकिन वे अभी भी अपने दो टीनएजर बच्चों के साथ एक ही घर में रह रहे थे। डेविस ने बताया कि दोनों बच्चे घटना के समय घर पर थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश