न्यूयॉर्क: न्यूयॉर्क के ला गार्डिया हवाई अड्डे पर भयान विमान हादसा हुआ है। इस दुर्घटना में विमान के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए हैं। इसके बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी ने मास कैजुअल्टी घोषित कर दी है। बताया जा रहा है कि अमेरिका के व्यस्ततम ला गार्डिया हवाई अड्डे (LGA) पर एक बड़ा विमान एक फायर ट्र्क से टकरा गया, जिससे उसका अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में भारी संख्या में हताहतों की आशंका है। इस हादसे में दोनों पायलटों की मौत हो गई है।
कितने यात्री थे विमान में सवार?
बताया जा रहा है कि यह एयर कनाडा एक्सप्रेस का CRJ-900 विमान था, जिसमें लगभग 100 यात्री सवार थे। यह न्यूयॉर्क के रनवे पर एक फायर ट्रक से टकरा गया। इस भयानक दुर्घटना के बाद विमान के अगले हिस्से के परखच्चे उड़े दिखाई दे रहे हैं। एयरपोर्ट के अधिकारियों ने हवाई अड्डा पूरी तरह बंद कर दिया गया है और सभी उड़ानें JFK हवाई अड्डे की ओर डायवर्ट की जा रही हैं।
कैसे हुआ हादसा?
प्रारंभिक रिपोर्ट्स के अनुसार फायर ट्रक में 5 फर्स्ट रिस्पॉन्डर्स (अग्निशमन कर्मी) सवार थे, जिनमें से सभी की हालत गंभीर बताई जा रही है। अब तक 2 मौतें कन्फर्म हो चुकी हैं, जबकि दर्जनों यात्री और क्रू मेंबर्स घायल हुए हैं। कुछ रिपोर्ट्स में 70 से अधिक घायलों का जिक्र है, जिनमें से कई की हालत क्रिटिकल है। विमान का फ्रंट पार्ट और कॉकपिट बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। वीडियो फुटेज में विमान का आगे का हिस्सा बुरी तरह टूटा हुआ दिख रहा है, जबकि यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया है। यह हादसा ऐसे समय हुआ है जब ला गार्डिया पहले से ही ग्राउंड ऑपरेशंस में कई घटनाओं का गवाह रहा है। 2025 में भी यहां टैक्सीवे पर कई छोटी-मोटी टक्करें हुई थीं।
एयर कनाडा ने भी जारी किया विमान
हादसे के बाद एयर कनाडा ने बयान जारी कर कहा है कि वह स्थिति की निगरानी कर रही है और प्रभावित यात्रियों के परिवारों से संपर्क किया जा रहा है। यह घटना फिलहाल, राहत और बचाव कार्य जारी हैं। इमरजेंसी सर्विसेज ने तुरंत रिस्पॉन्स दिया और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
विमान को नोज और कॉकपिट बुरी तरह टूटा
अधिकारियों के अनुसार, लैंडिंग के बाद एयर कनाडा की एक फ्लाइट न्यूयॉर्क के ला गार्डिया एयरपोर्ट पर एक पोर्ट अथॉरिटी वाहन से टकरा गई। न्यूयॉर्क पुलिस विभाग (NYPD) ने इस टक्कर की पुष्टि की है। न्यूयॉर्क सिटी फायर डिपार्टमेंट के एक प्रवक्ता ने बताया कि फायरफाइटर्स को रात 11:38 बजे रनवे पर एक प्लेन के वाहन से टकराने की रिपोर्ट मिली थी। घटना के तुरंत बाद और जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई है। सोशल मीडिया पर बायस्टैंडर्स द्वारा लिए गए कई वीडियो वायरल हो गए हैं, जिनमें जेट के आगे के हिस्से में गंभीर क्षति दिखाई दे रही है। विमान का नाक (नोज) और कॉकपिट क्षेत्र बुरी तरह क्षतिग्रस्त नजर आ रहा है।