1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. भारत-EU के बीच हुई डील पर ट्रंप के सांसद ने दिया बड़ा बयान, बोले- 'फायदे में रहा इंडिया'

भारत-EU के बीच हुई डील पर ट्रंप के सांसद ने दिया बड़ा बयान, बोले- 'फायदे में रहा इंडिया'

 Published : Jan 28, 2026 09:58 am IST,  Updated : Jan 28, 2026 10:16 am IST

डोनाल्ड ट्रंप के सांसद जेमिसन ग्रीर ने भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच हुई फ्री ट्रेड डील को लेकर बड़ा बयान दिया है। ग्रीर ने इस डील को भारत के फायदेमंद बताया है।

यूरोपियन काउंसिल के प्रेसिडेंट एंटोनियो लुइस सैंटोस दा कोस्टा (L), पीएम मोदी (M), यूरोपियन कमीशन की - India TV Hindi
यूरोपियन काउंसिल के प्रेसिडेंट एंटोनियो लुइस सैंटोस दा कोस्टा (L), पीएम मोदी (M), यूरोपियन कमीशन की प्रेसिडेंट उर्सुला वॉन डेर लेयेन (R) Image Source : @NARENDRAMODI/ (X)

India-EU Trade Deal: भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच हुए ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सांसद का बड़ा बयान सामने आया है। अमेरिकी ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव जेमिसन ग्रीर ने बुधवार को कहा कि भारत यूरोपीय संघ के साथ अपनी ट्रेड डील से एक बड़ा विनर बनकर उभरा है। ग्रीर ने कहा कि नई दिल्ली ने मार्केट एक्सेस और इमिग्रेशन के मौकों में काफी फायदे हासिल किए हैं। उन्होंने कहा, "इस डील में भारत टॉप पर रहा है। उन्हें यूरोप में ज्यादा मार्केट एक्सेस और इमिग्रेशन मिलेगा। भारत इस डील से बहुत फायदा उठाने वाला है।"

भारत पर लागू है अतिरिक्त टैरिफ

जेमिसन ग्रीर ने कहा कि भारतीय इंपोर्ट पर अतिरिक्त टैरिफ अभी भी लागू हैं, भले ही नई दिल्ली ने रूसी कच्चे तेल की खरीद कम करने में प्रगति की हो। फॉक्स बिजनेस को दिए एक इंटरव्यू में, अमेरिकी ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव ने कहा कि भारत ने रूसी तेल इंपोर्ट में कटौती करने में काफी प्रगति की है, लेकिन पुष्टि की है कि अतिरिक्त 25 फीसदी ड्यूटी, जिससे भारतीय सामानों पर कुल टैरिफ 50 प्रतिशत हो गया है, अभी भी लागू हैं।

'रूस के साथ एनर्जी संबंध खत्म करना होगा मुश्किल'

ग्रीर ने कहा कि भारत के लिए रूस के साथ एनर्जी संबंध पूरी तरह से खत्म करना मुश्किल होगा।  उन्होंने कहा, "उन्हें (भारत) रूसी तेल से मिलने वाला डिस्काउंट पसंद है और वॉशिंगटन भारत की गतिविधियों पर करीब से नजर रख रहा है।'' ग्रीर ने यह भी कहा कि वह अपने भारतीय समकक्ष के साथ लगातार संपर्क में हैं।

स्कॉट बेसेंट से अलग है ग्रीर का बयान

भारतीय नेतृत्व के साथ अपने संबंधों को सकारात्मक बताते हुए भी ग्रीर ने इस बात पर जोर दिया कि अमेरिका भारत की रूसी तेल खरीद पर कड़ी नजर रख रहा है। उनकी टिप्पणियां दावोस 2026 में अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट की ओर से की गई टिप्पणियों से अलग हैं, जहां बेसेंट ने कहा था कि भारतीय सामानों पर टैरिफ बाद में कम किए जा सकते हैं।

क्या बोले मंत्री हरदीप सिंह पुरी?

गौरतलब है कि, हाल ही में भारत के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने CNBC को बताया था कि नई दिल्ली और वॉशिंगटन के बीच जिस ट्रेड डील का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है वो एडवांस्ड स्टेज में है। 

यह भी पढ़ें:

ईरान से जारी तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा कांड! तेहरान की ओर बढ़ा एक और अमेरिकी जंगी बेड़ा

'ईरान पर हमले के लिए नहीं देंगे अपनी जमीन', UAE के बाद अब इस देश ने दिया अमेरिका को झटका

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश