1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिकी सरकार की प्राथमिकता है भारत, विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ मार्को रुबियो ने की पहली द्विपक्षीय बैठक

अमेरिकी सरकार की प्राथमिकता है भारत, विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ मार्को रुबियो ने की पहली द्विपक्षीय बैठक

 Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Jan 22, 2025 09:08 am IST,  Updated : Jan 22, 2025 09:08 am IST

डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति पद का कार्यभार संभाल चुके हैं। ऐसे में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियों ने पहली द्विपक्षीय बैठक की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए एस जयशंकर ने कहा कि अमेरिकी सरकार के साथ काम करने को लेकर तत्पर हूं।

India is the priority of the US government marco Rubio held his first bilateral meeting with Externa- India TV Hindi
एस जयशंकर के साथ मार्को रुबियो ने की पहली बैठक Image Source : X/S JAISHANKAR

डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ ले चुके हैं। ट्रंप प्रशासन के कार्यभार संभालते ही अमेरिका ने भारत को महत्व को दर्शाया है। ऐसे में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइक वॉल्ज ने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ अपनी पहली द्विपक्षीय अंतरराष्ट्रीय बैठक की। विदेश मंत्री एस जयशंकर, डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए अमेरिका गए हुए हैं। दुनिया के दो सबसे पुराने और सबसे बड़े लोकतंत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाले दो शीर्ष राजनयिकों के बीच यह बैठक अमेरिकी विदेश विभाग के फॉगी बॉटम मुख्यालय में हुई है। द्विपक्षीय बैठक से पहले डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद पहली क्वाड मंत्रिस्तरीय बैठक हुई।

ट्रंप प्रशासन के बनते ही, भारत के साथ हुई पहली द्विपक्षीय बैठक

बता दें कि आमतौर पर अमेरिका में नए राष्ट्रपति के चयन के बाद पहली बैठक अमेरिका के पड़ोसी देश कनाडा या मैक्सिको के साथ बैठक होती है। हालांकि इस बार ऐसा नहीं हुआ है। इस बार अमेरिका ने अपनी पहली द्विपक्षीय बैठक भारत के साथ की है। नए अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और डॉ. एस जयशंकर के बीच द्विपक्षीय बैठक पूर्व विदेश मंत्री के आधिकारिक रूप से पदभार ग्रहण करने के एक घंटे से भी कम समय बाद हुई है। दोनों नेताओं ने इस दौरान व्यापक चर्चा की, जिसमें भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी पर गहन चर्चा की गई। एक घंटे से भी अधिक समय तक चली इस बैठक में अमेरिका में भारत के राजदूत विनय क्वात्रा भी शामिल थे। 

एस जयशंकर ने लिखा पोस्ट

इस बैठक के खत्म होने के तुरंत बाद सचिव रुबियो और डॉ. एस जयशंकर ने अंतरराष्ट्रीय प्रेस को संबोधित किया। यहां दोनों ही नेताओं ने गर्मजोशी के साथ हाथ मिलाया। बैठक के बाद एस जयशंकर ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट लिखते हुए कहा, विदेश मंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के बाद मार्को रुबियो से उनकी पहली द्विपक्षीय बैठक में मिलकर प्रसन्नता हुई। हमारी व्यापक द्विपक्षीय साझेदारी की समीक्षा की, जिसके रुबियो प्रबल समर्थक रहे हैं। साथ ही क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों की एक विस्तृत श्रृंखला पर विचारों का आदान-प्रदान किया गया। हमारे रणनीतिक सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने के लिए तत्पर हूं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश