वेलमिंगटनः अमेरिका में शनिवार को क्वाड शिखर सम्मेलन का आयोजन हुआ। राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इस समिट की मेजबानी की। अमेरिकी में आयोजित क्वाड शिखर सम्मेलन में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्राध्यक्ष शामिल हुए। क्वाड शिखर सम्मेलन में शामिल होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न्यूयॉर्क पहुंचे हैं। न्यूयॉर्क के लॉन्ग आइलैंड स्थित नासाउ वेटरन्स मेमोरियल कोलिजीयम में आज (22 सितंबर 2024) पीएम मोदी भारतीय समुदाय को संबोधित करने वाले हैं।