1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. भारत-अमेरिका के संबंध गहरे और पहले से कहीं ज्यादा मजबूत, जानिए पेंटागन के अधिकारियों ने और क्या कहा?

भारत-अमेरिका के संबंध गहरे और पहले से कहीं ज्यादा मजबूत, जानिए पेंटागन के अधिकारियों ने और क्या कहा?

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Mar 21, 2024 11:38 am IST,  Updated : Mar 21, 2024 11:38 am IST

भारत-अमेरिका के संबंध गहरे और पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हैं। यह बात पेंटागन के अधिकारियों ने कही है। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों और सांसदों ने भारत संग अच्छे रिश्तों की दुहाई दी है। दोनों विश्व के बड़े लोकतांत्रिक देश हैं।

भारत-अमेरिका के संबंध गहरे और पहले से कहीं ज्यादा मजबूत- India TV Hindi
भारत-अमेरिका के संबंध गहरे और पहले से कहीं ज्यादा मजबूत Image Source : FILE

India America Relation: भारत और अमेरिका के संबंध पहले से कहीं अधिक मजबूत हुए हैं। यह बात अमेरिका में पेंटागन ​के अधिकारियों और सांसदों ने कही। दरअसल, अमेरिका और भारत दोनों बड़े लोकतांत्रिक देश हैं। भारत और अमेरिकी विचारधारा में ज्यादा अंतर नहीं है। भारत में जनता सर्वोपरि है, वहीं अमेरिका में भी लोकतंत्र मजबूत है। यही कारण है कि हाल के समय में भारत और अमेरिका के संबंध और मजबूत हुए हैं। दोनों देशों के जन प्रतिनिधियों की ओर से अक्सर द्विपक्षीय संबंधों की मजबूती को लेकर बयान आते रहे हैं।इसी बीच ताजा बयान अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन की ओर से आया है पेंटागनि के शीर्ष अधिकारियों और सांसदों से कहा कि भारत और अमेरिका के बीच संबंध गहरे हो रहे हैं और पहले से कहीं अधिक मजबूत हैं। 

हिंद प्रशांत क्षेत्र में भारत और अमेरिका की रणनीतिक साझेदारी

हालांकि कांग्रेस (संसद) के एक प्रभावशाली सदस्य ने इस बात पर जोर दिया कि रूस के साथ रिश्तों की वजह से भारत का रुख इधर-उधर वाला है। हिंद-प्रशांत सुरक्षा मामलों के सहायक रक्षा मंत्री एली एस रैटनर ने हिंद-प्रशांत पर संसद की उपसमिति के सदस्यों से बुधवार को कहा कि अमेरिका कई क्षेत्रों में भारत के साथ अपने रिश्ते मजबूत कर रहा है। रैटनर ने डेमोक्रेटिक पार्टी से कांग्रेस के सदस्य एडम स्मिथ के एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि 'मैं अमेरिका-भारत रिश्तों को पहले से कहीं अधिक विकसित और मजबूत कहूंगा और ये स्वतंत्र और मुक्त हिंद-प्रशांत के हमारे दृष्टिकोण के लिए जरूरी हैं।'

जेट इंजनों और बख्तरबंद वाहनों पर मिलकर कर रहे काम

उन्होंने कहा, 'हम संबंधों को कई क्षेत्रों में मजबूत कर रहे हैं, जिसमें मिलकर हर क्षेत्र में उत्पादन बढ़ाना शामिल है जहां हमने जेट इंजनों पर कुछ अहम प्रगति की है। हमारे रक्षा औद्योगिक आधार को एकीकृत करने के लिए बख्तरबंद वाहनों पर कुछ नई परियोजनाएं भी शामिल हैं, जो रिश्तों को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में अहम हैं।’ 

रूस से रिश्तों के बावजूद भारत से हमारे संबंध मजबूत: अमेरिका

स्मिथ ने कहा, 'मैं उन्हें अहम मानता हूं, लेकिन रूस के साथ रिश्तों की वजह से भारत का रुख थोड़ा इधर-उधर वाला भी है।' उन्होंने कहा, 'दुनियाभर में हमारे कई विरोधियों के साथ उनके रिश्ते हैं। मुझे लगता है कि भविष्य में उन्हें हमारे साथ काम करने के लिए प्रेरित करना हमारी जरूरतों को पूरा करने के लिए महत्वपूर्ण है।' उन्होंने रैटनर से पूछा था कि वह भारत के साथ अमेरिका के संबंधों का वर्णन कैसे करेंगे और इसे मजबूत करने के लिए क्या आवश्यक है? 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश