1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. कनाडा में भारतीय नागरिक की चाकू घोंपकर हत्या से सनसनी, 1 संदिग्ध हिरासत में

कनाडा में भारतीय नागरिक की चाकू घोंपकर हत्या से सनसनी, 1 संदिग्ध हिरासत में

 Published : Apr 05, 2025 11:42 am IST,  Updated : Apr 05, 2025 11:42 am IST

कनाडा में भारतीय नागरिक की चाकू घोंप कर हत्या कर दिए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। पुलिस ने 1 संदिग्ध को इस मामले में हिरासत में लेने की बात कही है। शख्स की हत्या क्यों की गई, इस बारे में पूछताछ की जा रही है।

कनाडा पुलिस। - India TV Hindi
कनाडा पुलिस। Image Source : AP

ओटावा: कनाडा के ओटावा शहर के निकट एक भारतीय नागरिक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। कनाडा में भारतीय उच्चायोग ने यह जानकारी दी। कनाडा की राजधानी ओटावा में स्थित भारतीय उच्चायोग ने बताया कि यह घटना रॉकलैंड में हुई, हालांकि उसने मारे गए व्यक्ति के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी।

भारतीय उच्चायोग ने शुक्रवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ओटावा के निकट रॉकलैंड में चाकू घोंपकर एक भारतीय नागरिक की हत्या किए जाने की घटना से हम बहुत दुखी हैं। पुलिस ने बताया है कि एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है।’’ इसमें कहा गया है, ‘‘हम स्थानीय सामुदायिक संगठन के माध्यम से शोक संतप्त परिजन को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए निकट संपर्क में हैं।’’ सीटीवी न्यूज के अनुसार, ओंटारियो प्रांतीय पुलिस (ओपीपी) ने कहा कि शुक्रवार को दोपहर तीन बजे से ठीक पहले रॉकलैंड में लालोंडे स्ट्रीट के पास गोलीबारी की घटना हुई।

ओटावा से 40 किलोमीटर दूर हुई वारदात

यह स्थल ओटावा शहर से लगभग 40 किलोमीटर पूर्व में है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पुलिस ने अभी तक यह नहीं बताया है कि हिरासत में लिए गए व्यक्ति पर क्या आरोप लगाए गए हैं। ओपीपी ने कहा कि सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर कोई चिंता नहीं है। ‘सीटीवी न्यूज’ ने ओपीपी के हवाले से कहा, ‘‘चूंकि हम जांच के शुरुआती चरण में हैं, इसलिए कोई और जानकारी नहीं दी जा सकती।’ मामले की जांच की जा रही है। (भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश