1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. H-1B Visa पर जेडी वेंस ने दी अपनी पत्नी उषा को नसीहत, संकेतों में कहा-"ऐसे लोग अमेरिका के बारे में सोचें न कि जहां से आए हैं"

H-1B Visa पर जेडी वेंस ने दी अपनी पत्नी उषा को नसीहत, संकेतों में कहा-"ऐसे लोग अमेरिका के बारे में सोचें न कि जहां से आए हैं"

 Published : Apr 15, 2026 07:02 am IST,  Updated : Apr 15, 2026 07:02 am IST

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने एच-1बी वीजा में फ्रॉड करने वालों को जेल भेजने की बात कही। उन्होंने इस दौरान एक तरफ एच-1बी वीजा के मुद्दे पर अपने ससुराल वालों की तारीफ की तो दूसरी तरफ पत्नी उषा को अमेरिका की ज्यादा फिक्र करने की नसीहत भी दे डाली।

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, अपनी भारतीय मूल की पत्नी उषा वेंस के साथ। - India TV Hindi
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, अपनी भारतीय मूल की पत्नी उषा वेंस के साथ। Image Source : AP

वाशिंगटनः अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने H-1B वीज़ा को लेकर सख्त कदम उठाने की बात कही है। उन्होंने संकेते में अपनी पत्नी उषा को फिर टारगेट किया है और कहा है कि ऐसे लोग जो दूसरे देशों से आए हैं वह अमेरिका के बारे में सोचें, न कि उस देश के बारे में जहां से वे आए हैं। हालांकि उन्होंने यह कहने से पहले अपने ससुराल वालों की तारीफ भी की। मगर हर बार की तरह उन्होंने अपनी पत्नी उषा वेंस को अमेरिका के प्रति कृतज्ञ होने का पाठ पढ़ा दिया। इससे पहले भी कई बार जेडी वेंस अपनी पत्नी उषा को अमेरिका से प्यार करने और अपना धर्म परिवर्तन करने पर विचार करने व उनके जैसा अमेरिका के लिए सोचने की नसीहत दे चुके हैं। 

जेडी वेंस ने एच-1बी वीजी के बहाने पत्नी उषा वेंस को क्या कहा?

जेडी वेंस ने एच-1बी बीजा पर पहले अपने ससुराल वालों की तारीफ की और बाद में उन्हें नसीहत भी दे डाली। वेंस ने कहा, "एक तरफ, H-1B सिस्टम में बहुत सारा फ्रॉड है और दूसरी तरफ ऐसे लोग भी आए हैं, जिन्होंने देश को समृद्ध किया है, जैसे मेरे ससुराल वाले। उन्होंने आगे नसीहत देते हुए कहा कि ऐसे नागरिकों का एक कर्तव्य यह है कि वे देश (अमेरिका) के बारे में सोचें, न कि उस देश या समूह के बारे में जिससे वे आए हैं। वेंस ने कहा कि सिस्टम तभी काम करता है जब हर कोई खुद को अमेरिकी मानकर सोचे। "

एच-1बी वीजा में फ्रॉड करने वालों को वेंस ने जेल भेजने की बात कही

उपराष्ट्रपति वेंस ने टास्क फोर्स द्वारा फ्रॉडस्टर्स पर लगाम लगाने के बारे में कहा:“फ्रॉड की कोई भी मात्रा बहुत बड़ी या बहुत छोटी नहीं है। अगर आप टैक्सपेयर का फ्रॉड कर रहे हैं, तो आपको जेल जाना चाहिए, और जो भी आपको मदद कर रहा है, उसे भी जेल जाना चाहिए।”

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश