1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. शानदार स्वागत के बीच पीएम मोदी को बाइडेन ने दिया ये खास गिफ्ट, जानें इनकी खासियत

शानदार स्वागत के बीच पीएम मोदी को बाइडेन ने दिया ये खास गिफ्ट, जानें इनकी खासियत

 Reported By: Devendra Parashar Edited By: Niraj Kumar
 Published : Jun 22, 2023 10:47 am IST,  Updated : Jun 22, 2023 10:47 am IST

राष्ट्रपति जो बाइडेन और फर्स्ट लेडी की ओर से पीएम मोदी को खास तोहफे दिए गए। दोनों ने व्हाइट हाउस में पीएम मोदी के लिए प्राइवेट डिनर की मेजबानी की।

व्हाइट हाउस में जो बाइडेन से हाथ मिलाते हुए पीएम मोदी- India TV Hindi
व्हाइट हाउस में जो बाइडेन से हाथ मिलाते हुए पीएम मोदी Image Source : इंडिया टीवी

वाशिंगटन :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का व्हाइट हाउस में बाइडेन दंपति ने शानदार स्वागत किया। इस बीच दोनों नेताओं के बीच तोहफों का आदान प्रदान भी हुआ। पीएम मोदी ने भारतीय संस्कृति और महान विरासत की झलक वाले कुछ तोहफे बाइडेन दंपति को दिए वहीं बाइडेन दंपति की ओर से भी पीएम मोदी को खास उपहार दिए गए।

खास किताब और विंटेज कैमरा

राष्ट्रपति बाइडेन की ओर से पीएम मोदी को प्राचीन अमेरिकी पुस्तक गैली भेंट की गई। यह  20वीं सदी की शुरुआत की एक हस्तनिर्मित पुस्तक है।  इसके साथ ही एक विंटेज अमेरिकी कैमरा भी गिफ्ट किया। कैमरे के साथ  जॉर्ज ईस्टमैन के पहले कोडक कैमरे के पेटेंट का एक अभिलेखीय प्रिंट और अमेरिकी वन्यजीव फोटोग्राफी की एक किताब भी है। वहीं जिल बाइडेन ने पीएम मोदी को एक किताब 'कलेक्टेड पोयम्स ऑफ रॉबर्ट फ्रॉस्ट' का प्रथम संस्करण गिफ्ट किया। 

व्हाइट हाउस में रात्रिभोज 

राष्ट्रपति जो बाइडन और फर्स्ट लेडी जिल बाइडन ने बुधवार को व्हाइट हाउस में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए निजी रात्रिभोज की मेजबानी की। दोनों ने पीएम मोदी का स्वागत किया और भवन में प्रवेश करने से पहले उन्होंने तस्वीरें खिंचवाईं और बातचीत करते नजर आए। इस दौरान राष्ट्रपति, फर्स्ट लेडी और पीएम मोदी ने संगीत का भी आनंद उठाया।  प्रधानमंत्री मोदी ने बाद में ट्वीट किया, ‘मैं राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन का आज व्हाइट हाउस में मेजबानी के लिए शुक्रिया अदा करता हूं। हमने कई विषयों पर बातचीत की।’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश