1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. Joe Biden: बाइडेन के बुढ़ापे का उड़ा खूब मजाक, खुद से अपना कोट भी नहीं पहन पाए अमेरिकी राष्ट्रपति, चश्मा पहना तो वो भी नीचे गिरा, देखें Viral Video

Joe Biden: बाइडेन के बुढ़ापे का उड़ा खूब मजाक, खुद से अपना कोट भी नहीं पहन पाए अमेरिकी राष्ट्रपति, चश्मा पहना तो वो भी नीचे गिरा, देखें Viral Video

 Written By: Shilpa
 Published : Aug 09, 2022 05:32 pm IST,  Updated : Aug 09, 2022 05:38 pm IST

Joe Biden Jacket-Sunglasses: बाइडेन मरीन वन हेलीकॉप्टर से केंटकी पहुंचे थे। प्रथम महिला जिल बाइडेन अपने पति और देश के राष्ट्रपति जो बाइडेन की मदद करती दिखीं। जब वह अपना नेवी ब्लू कलर का कोट पहनने में संघर्ष कर रहे थे, जो जिल ने इसे पहनने में उनकी मदद की।

Joe Biden Jacket-Sunglasses- India TV Hindi
Joe Biden Jacket-Sunglasses Image Source : TWITTER

Highlights

  • बाइडेन हाल में ही कोरोना से ठीक हुए हैं
  • बढ़ती उम्र के कारण दिक्कतें झेल रहे बाइडेन
  • वायरल वीडियो में मदद करती दिखीं पत्नी

Joe Biden: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन हाल में ही केंटकी की यात्रा पर गए थे। यहां वह उन इलाकों में गए, जो बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। इस दौरान उनकी पत्नी जिल बाइडेन भी उनके साथ थीं। लेकिन इस दौरान बाइडेन काफी असहज दिखाई दिए। हाल में ही कोविड-19 से ठीक हुए बाइडेन को खुद से अपना कोट पहनने में दिक्कत आई और उन्होंने चश्मा भी नीचे गिरा दिया। ऐसी स्थिति में जिल उनकी मदद करती दिखाई दीं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

जिसके चलते कुछ लोग बाइडेन का मजाक बना रहे हैं, तो कुछ लोगों को उन्हें अपना राष्ट्रपति कहने में शर्म महसूस हो रही है। वायरल वीडियो को देख लोग बाइडेन की सेहत पर सवाल उठा रहे हैं। बाइडेन मरीन वन हेलीकॉप्टर से केंटकी पहुंचे थे। यहां हाल में आई बाढ़ की वजह से 37 लोगों की मौत हो गई है और कई घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। प्रथम महिला जिल बाइडेन अपने पति और देश के राष्ट्रपति जो बाइडेन की मदद करती दिखीं। जब वह अपना नेवी ब्लू कलर का कोट पहनने में संघर्ष कर रहे थे, जो जिल ने इसे पहनने में उनकी मदद की। 

पत्नी जिल ने कोट पहनाने में की बाइडेन की मदद

बाइडेन मरीन वन हेलीकॉप्टर से लेक्सिंगटन एयरपोर्ट पर उतरे थे। उनके साथ जिल और पीछे मरीन कमांडो चल रहे थे। जिल ने बाइडेन की उनका कोट पहनाने में मदद की। लेकिन फिर कुछ सेकंड बाद दी उनका चश्मा नीचे गिर गया, जो उन्होंने पहले से पहना हुआ था। उन्हें चश्मा उठाने के लिए भी मशक्कत करनी पड़ी। बाइडेन जिल की मदद से अपना ब्लेजर पहन पाए। इसके बाद वह आगे बढ़े और उन्होंने मीडिया से बात की। वह बात करते वक्त खांस रहे थे। 

अमेरिकी इतिहास के सबसे बुजुर्ग राष्ट्रपति

जो बाइडेन ने अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए 2021 की जनवरी को शपथ ली थी। वह अमेरिकी इतिहास में सबसे अधिक उम्र के राष्ट्रपति हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद से बाइडेन की सेहत को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। लेकिन ऐसा पहली बार नहीं है, बल्कि इससे पहले भी ऐसा हो चुका है। पहले भी दो इसी तरह के वीडियो सामने आए थे। एक वीडियो में वह एयर फोर्स वन से उतरते समय सोते हुए दिखाई दिए थे। 

बाइडेन की सेहत पर पहले भी उठे हैं सवाल

बाइडेन का पहला वीडियो मार्च, 2021 में सामने आया था। इस दौरान बाइडेन अटलांटा की यात्रा पर निकले थे, विमान से उतरते समय दो बार उनका पैर उसकी सीढ़ियों पर फिसल गया था। इसके बाद इसी साल जून में एक और वीडियो सामने आया। इस बार बाइडेन एंड्रयूज एयरबेस से कैलिफोर्निया के लिए उड़ान भर रहे थे। तब उन्हें विमान में ठोकर लग गई थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश