1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका में फिर गूंजी गोलियों की तड़तड़ाहट, न्यू मैक्सिको के फार्मिंगटन 3 की मौत

अमेरिका में फिर गूंजी गोलियों की तड़तड़ाहट, न्यू मैक्सिको के फार्मिंगटन 3 की मौत

 Published : May 16, 2023 12:00 pm IST,  Updated : May 16, 2023 12:00 pm IST

अमेरिका के दक्षिण-पश्चिमी राज्य न्यू मैक्सिको के फार्मिंगटन में गोलीबारी की खबर है। इस फायरिंग में तीन लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।

अमेरिका के दक्षिण-पश्चिमी राज्य न्यू मैक्सिको के फार्मिंगटन में गोलीबारी- India TV Hindi
अमेरिका के दक्षिण-पश्चिमी राज्य न्यू मैक्सिको के फार्मिंगटन में गोलीबारी Image Source : AP

अमेरिका के दक्षिण-पश्चिमी राज्य न्यू मैक्सिको के फार्मिंगटन में गोलीबारी की खबर है। इस फायरिंग में तीन लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। फार्मिंगटन पुलिस ने सोमवार को एक फेसबुक पोस्ट में यह जानकारी दी। फारिंग में घायल होने वालों में शहर पुलिस के एक सदस्य और न्यू मैक्सिको राज्य पुलिस के एक सदस्य सहित दो पुलिस अधिकारी शामिल हैं। फिलहाल दोनों की हालत स्थिर है।

संदिग्ध शूटर को मौके पर ही किया गया ढेर

पुलिस ने कहा, इस गोलीबारी के दौरान एक संदिग्ध को मौके पर ही ढेर कर दिया गया। पुलिस ने कहा कि संदिग्ध की पहचान अज्ञात है। स्थानीय मीडिया ने बताया कि शूटिंग ब्रुकसाइड पार्क के क्षेत्र में स्थानीय समयानुसार सुबह 11 बजे के बाद हुई। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि दोपहर 1 बजे से पहले ही चार स्कूलों में तालाबंदी कर दी गई। फार्मिंगटन म्यूनिसिपल स्कूल के प्रवक्ता रॉबटरे ताबोदा ने कहा, फार्मिंगटन स्कूलों में सभी छात्र और कर्मचारी सुरक्षित हैं। स्थानीय मीडिया ने बताया कि 6 साल से कम समय में फार्मिंगटन क्षेत्र में यह दूसरी गोलीबारी है।

अमेरिका में नहीं थम रहा शूटआउट का दौर
बता दें कि हाल ही में टेक्सास के मॉल में हुई गोलीबारी में हुई थी। इस गोलीबारी में कम से कम आठ लोग मारे गए और हमलावर मौरिसियो गार्सिया (33) को भी पुलिस ने मार गिराया था। 6 मई को हुई इस घटना में सात अन्य लोग भी घायल हुए थे और उनका अस्पताल में इलाज कराया गया। टेक्सास मॉल शूटआउट के अगले ही दिन अमेरिका के मियामी बीच नाइटक्लब में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और दो महिलाएं घायल हो गईं थी। 

ये भी पढ़ें-

न्यूजीलैंड की राजधानी में रातभर जलता रहा हॉस्टल, अब तक 10 की मौत; बढ़ सकती है मृतकों की संख्या 

डीके शिवकुमार दिखा रहे तेवर, विधायक कर रहे सिद्धारमैया का फेवर, कर्नाटक सीएम का आज होगा ऐलान
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश