1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका में आया भीषण तूफान, एक व्यक्ति की मौत के साथ ढह गए कई मकान

अमेरिका में आया भीषण तूफान, एक व्यक्ति की मौत के साथ ढह गए कई मकान

 Published : May 14, 2023 11:46 am IST,  Updated : May 14, 2023 11:46 am IST

अमेरिका में टेक्सास राज्य के समीप शनिवार तड़के आए एक शक्तिशाली तूफान ने तबाही मचा दी है। इस तूफान में एक व्यक्ति की मौत हो गई। तूफान की गति इतनी अधिक तेज थी कि कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए। प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह तूफान कैमरून काउंटी में आया।

टेक्सास में तूफान से तबाही का मंजर- India TV Hindi
टेक्सास में तूफान से तबाही का मंजर Image Source : FILE

अमेरिका में टेक्सास राज्य के समीप शनिवार तड़के आए एक शक्तिशाली तूफान ने तबाही मचा दी है। इस तूफान में एक व्यक्ति की मौत हो गई। तूफान की गति इतनी अधिक तेज थी कि कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए। प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह तूफान कैमरून काउंटी में आया। काउंटी के आपात प्रबंधन समन्वयक टॉम हुशेन ने बताया कि कम से कम 10 अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। कई निवासियों को मामूली चोटें भी आई हैं।

तूफान से लोगों को अलर्ट करने और उनकी जान बचाने के मकसद से कैमरून काउंटी के न्यायाधीश एडी त्रेविनो जूनियर ने इलाके में रात्रिकालीन कर्फ्यू भी लागू किया। इसके तहत उन लोगों के लगुना हाइट्स आने पर पाबंदी हैं जो वहां नहीं रहते हैं। तूफान सुबह करीब चार बजे आया। उस समय लोग अपने घरों में सो रहे थे। टेक्सास में सबसे ज्यादा गरीबी दर कैमरून काउंटी में ही है और वहां मकानों की हालत भी खस्ता है। त्रेविनो ने बताया कि 42 वर्षीय रॉबर्टो फ्लोर्स की उनके ‘मोबाइल होम’ के ध्वस्त होने से मलबे में दबकर मौत हो गई। मौसम सेवा के अनुसार, तूफान के दौरान 138-177 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली और इसे ईएफ1 तूफान की श्रेणी में रखा गया है। तूफान करीब दो से चार मिनट ही आया, लेकिन इसने पूरे इलाके को तबाह कर दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश