1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. न्यूयॉर्क की ऐतिहासिक एम्पायर स्टेट बिल्डिंग तिरंगे रंग से जगमगाई, देखें VIDEO

न्यूयॉर्क की ऐतिहासिक एम्पायर स्टेट बिल्डिंग तिरंगे रंग से जगमगाई, देखें VIDEO

 Published : Jun 23, 2023 08:28 am IST,  Updated : Jun 23, 2023 10:07 am IST

अमेरिकी दौरे के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय-अमेरिकी लोगों ने अमेरिका में बहुत लंबी यात्रा तय की है। भारतीय मूल्यों, भारत के लोकतांत्रिक परंपराओं और हमारी संस्कृति के गौरव से भरे हुए इन लोगों को अमेरिका में निरंतर मान-सम्मान मिला है।

Narendra Modi, AMERICA- India TV Hindi
न्यूयॉर्क की ऐतिहासिक एम्पायर स्टेट बिल्डिंग Image Source : तस्वीर सांकेतिक है

वाशिंगटन डीसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय अमेरिका के दौरे पर हैं। इस दौरान पूरे अमेरिका में एक अलग ही तरह का माहौल देखने को मिल रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने पीएम मोदी के सम्मान में अपने सरकारी आवास पर दो बार डिनर आयोजित किया। पहली बार जो बाइडेन और फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन ने प्राइवेट डिनर आयोजित किया तो वहीं दूसरी बार स्टेट डिनर का आयोजन किया गया। स्टेट डिनर के दौरान कई बड़ी हस्तियां मौजूद रहीं। 

सामने आया वीडियो 

अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन समेत देश के अन्य कई शहरों में भी पीएम मोदी के दौरे को लेकर गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। इस दौरान न्यूयॉर्क की प्रतिष्ठित एम्पायर स्टेट बिल्डिंग तिरंगे रंग में जगमगा उठी। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें दिख रहा है कि एम्पायर स्टेट बिल्डिंग भारतीय झंडे के रंगों से सराबोर है। 

वहीं इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजकीय भोज में अपने संबोधन में आदर और सत्कार के लिए राष्ट्रपति जो बाइडेन और फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, "आज के शानदार भोज के लिए राष्ट्रपति बाइडेन और जिल बाइडेन के लिए विशेष रूप से आभारी। जिल बाइडेन ने इस दौरे को सफल बनाने के लिए निजी रूप से ध्यान दिया। आपने अपने घर के दरवाजे मेरे लिए खोले। आदर भरे सत्कार के लिए आपका आभारी हूं।" 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश