1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. Flights Cancelled: अमेरिका में ओमिक्रॉन का कहर, 24 घंटे में 2,393 उड़ानें रद्द

Flights Cancelled: अमेरिका में ओमिक्रॉन का कहर, 24 घंटे में 2,393 उड़ानें रद्द

 Published : Jan 03, 2022 04:02 pm IST,  Updated : Jan 03, 2022 04:02 pm IST

दुनिया भर में फ्लाइट ट्रैकर फ्लाइटअवेयर के अनुसार, रविवार दोपहर तक 4,020 उड़ानें रद्द कर दी गई थीं, जिनमें से 2,393 अमेरिका में हुई। रविवार को अन्य 4,519 अमेरिकी उड़ानों में देरी हुई। पिछले हफ्ते, व्हाइट हाउस के मुख्य चिकित्सा सलाहकार एंथनी फौसी ने बताया कि सरकार को घरेलू उड़ानों के लिए कोरोनावायरस टीकों की आवश्यकता पर विचार करना चाहिए।

airport- India TV Hindi
अमेरिका में बीते 24 घंटे में 2,393 उड़ानें रद्द Image Source : AP (FILE PHOTO)

Highlights

  • अमेरिका में तेजी से बढ़ रहे हैं ओमिक्रॉन वेरिएंट के मामले
  • दुनिया भर में रविवार दोपहर तक 4,020 उड़ानें रद्द
  • रविवार को अन्य 4,519 अमेरिकी उड़ानों में हुई देरी

वॉशिंगटन: अमेरिका में बीते 24 घंटों में वैश्विक स्तर पर 4,000 से ज्यादा उड़ानें रद्द की गई, क्योंकि देश में ओमिक्रॉन वेरिएंट के मामले बढ़ रहे हैं। साथ ही एयरलाइंस और हवाई अड्डों पर कर्मचारियों की कमी जारी है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया भर में फ्लाइट ट्रैकर फ्लाइटअवेयर के अनुसार, रविवार दोपहर तक 4,020 उड़ानें रद्द कर दी गई थीं, जिनमें से 2,393 अमेरिका में हुई। रविवार को अन्य 4,519 अमेरिकी उड़ानों में देरी हुई।

अमेरिकी समाचार पोर्टल एक्सियोस ने कहा कि इस सप्ताह के अंत में कुछ 4,700 घरेलू उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार, इस निलंबन से सबसे ज्यादा प्रभावित हवाईअड्डा शिकागो ओहारे है, जहां 273 उड़ानें रद्द हुई। क्षेत्रीय वाहक स्काईवेस्ट एयरलाइंस ने रविवार को 510 उड़ानें या अपनी निर्धारित यात्राओं का 21 प्रतिशत रद्द कर दिया, जबकि दक्षिण पश्चिम, जेटब्लू और डेल्टा जैसी एयरलाइनों ने भी 100 से ज्यादा उड़ाने रद्द करने की सूचना दी।

बिजनेस मैगजीन ने कहा, "देशभर में बर्फीले तूफान, ठंड के तापमान और खराब मौसम ने भी उड़ानों को निर्धारित समय पर चलने से रोककर एयरलाइंस की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।" क्रिसमस से पहले बड़े पैमाने पर उड़ान रद्द होने की सूचना पहली बार दी गई थी क्योंकि हवाई यात्रा और कोरोना संक्रमण दोनों ने गति पकड़ ली है।

पिछले हफ्ते, व्हाइट हाउस के मुख्य चिकित्सा सलाहकार एंथनी फौसी ने एमएसएनबीसी को बताया कि सरकार को घरेलू उड़ानों के लिए कोरोनावायरस टीकों की आवश्यकता पर विचार करना चाहिए।

(इनपुट- एजेंसी)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश