1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. क्रिसमस की पूर्व संध्या पर अमेरिका के कोलोराडो मॉल में चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, एक व्यक्ति की मौत

क्रिसमस की पूर्व संध्या पर अमेरिका के कोलोराडो मॉल में चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, एक व्यक्ति की मौत

 Published : Dec 25, 2023 01:42 pm IST,  Updated : Dec 25, 2023 01:42 pm IST

क्रिसमस की पूर्व संध्या पर अमेरिका के एक मॉल में गोलीबारी से हड़कंप मच गया। जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती, तब तक एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। जबकि घटना में 3 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने हमलावरों में से कई को हिरासत में ले लिया है।

अमेरिका के इसी मॉल में चलीं गोलियां।- India TV Hindi
अमेरिका के इसी मॉल में चलीं गोलियां। Image Source : AP

अमेरिका के कोलारोडो में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर एक मॉल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अचानक खरीददारी कर रहे लोगों को गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी। क्रिसमस के उपलक्ष्य में दुल्हन की तरह सजे मॉल में भारी संख्या में भीड़ मौजूद थी। मगर इसी दौरान गोलीबारी शुरू हो गई। इससे लोगों के बीच भगदड़ मच गई। जब तक मौके पर पुलिस पहुंच पाती, तब तक गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
 
यह घटना अमेरिका के कोलोराडो में उस वक्त हुई जब क्रिसमस की पूर्व संध्या पर लोग मॉल में जश्न मनाने और खरीददारी के लिए आए थे। मगर इसी दौरान मॉल में गोलीबारी होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य घायल हुए हैं। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर बताया कि कोलोराडो स्प्रिंग्स स्थित सिटाडेल मॉल में दो समूहों के बीच झगड़े के बाद गोलीबारी की सूचना मिली।
 

गोलीबारी के कई आरोपी हिरासत में

गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो जाने से पूरे मॉल में हड़कंप मच गया। लोग अपनी जान बचाकर बाहर की ओर भागने लगे। इस दौरान पहुंची पुलिस ने कई आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि घटना में गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि संघर्ष के दौरान एक महिला को मामूली चोट आई है। इसने बताया कि मामले में कई आरोपियों को हिरासत में लिया गया है और जांच जारी है। अभी तक घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। 
 

यह भी पढ़ें

सैकड़ों वर्षों में पहली बार ईसा मसीह के जन्म स्थान बेथलहम पर नहीं मना कोई जश्न, Christmas Day पर सन्नाटे की वजह जान आ जाएंगे आंसू

क्रिसमस की पूर्व संध्या पर हमास ने 5 बंधकों की सुरंग में हत्या कर दिया नेतन्याहू को बड़ा झटका, बौखलाई इजरायली सेना

 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश