1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. इस देश की महिला जेल में मौत का तांडव, दंगे में जलने से 41 कैदियों की मौत

इस देश की महिला जेल में मौत का तांडव, दंगे में जलने से 41 कैदियों की मौत

 Written By: Deepak Vyas
 Published : Jun 21, 2023 08:50 am IST,  Updated : Jun 21, 2023 08:50 am IST

अमेरिकी देश होंडुरास में दो गिरोहों के बीच अवैध गतिविधियों को लेकर हिंसा हुई। इस हिंसा में जलने से 41 कैदयों की मौत हो गई। होंडुरास की पुलिस ने यह जानकारी दी। गंभीर रूप से जले कैदियों को अस्पताल ले जाया गया।

इस देश की महिला जेल में मौत का तांडव, दंगे में जलने से 41 कैदियों की मौत- India TV Hindi
इस देश की महिला जेल में मौत का तांडव, दंगे में जलने से 41 कैदियों की मौत Image Source : FILE

एक अमेरिकी देश  होंडुरास की जेल में मौत ने तांडव मचा दिया है। यहां महिला जेल में मंगलवार को हुए दंगे में 41 कैदियों की जलने से मौत की खबर है। दो गिरोहों के बीच अवैध गतिविधियों को लेकर हिंसा हुई। इस हिंसा में जलने से 41 कैदयों की मौत हो गई। होंडुरास की राष्ट्रीय पुलिस जांच एजेंसी के प्रवक्ता यूरी मोरा ने कहा कि अधिकांश पीड़ितों को जला दिया गया था, लेकिन होंडुरास की राजधानी तेगुसीगाल्पा से लगभग 30 मील उत्तर-पश्चिम में तमारा में जेल में कैदियों को गोली मारने की भी खबरें थीं।

7 गंभीर महिला कैदियों को अस्पताल में किया गया भर्ती

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोलीबारी और चाकूबाजी में घायल कम से कम 7 महिला कैदियों को राजधानी तेगुसिगाल्पा के अस्पताल में भर्ती कराया गया। देश की जेल प्रणाली की प्रमुख जुलिसा विलानुएवा ने कहा कि जेलों के अंदर अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए अधिकारियों द्वारा हाल ही में किए गए प्रयासों के कारण दंगा शुरू हुआ। इसकी वजह से मंगलवार को जेल में हिंसा हुई। उन्होंने कहा कि जेल में संगठित गिरोह के खिलाफ कदम उठाए जा रहे हैं। 

क्षमता से दोगुना कैदी रखे गए हैं जेल में 

उन्होंने कहा कि जेलों में सक्रिय गिरोह अपना व्यापक नियंत्रण रखते हैं। साथ ही कैदी अक्सर अपने स्वयं के नियम निर्धारित करते हैं और प्रतिबंधित सामान बेचते हैं। अमेरिका मीडिया के मुताबिक, होंडुरास की राष्ट्रीय महिला जेल में लगभग 800 कैदियों  रखा गया है, जो इसकी क्षमता से दोगुना है। 2020 में होंडुरास जेल में कई हिंसक घटनाएं हुई थी।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश