1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. जंग के बीच अमेरिका में बड़ा बदलाव, डोनाल्ड ट्रंप इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा फ्लोरिडा के पाम बीच हवाई अड्डे का नाम

जंग के बीच अमेरिका में बड़ा बदलाव, डोनाल्ड ट्रंप इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा फ्लोरिडा के पाम बीच हवाई अड्डे का नाम

 Published : Mar 31, 2026 03:43 pm IST,  Updated : Mar 31, 2026 03:55 pm IST

फ्लोरिडा के पाम बीच इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम डोनाल्ड ट्रंप के नाम पर रखा जाएगा। डोनाल्ड ट्रंप के बेटे एरिक ट्रंप ने इसे लेकर सोशल मीडिया में पोस्ट भी किया है।

Florida Airport To Be Renamed After US President Trump- India TV Hindi
Florida Airport To Be Renamed After US President Trump Image Source : @ERICTRUMP/ (X)

Florida Airport Name Change: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे और बिजनेसमैन, एरिक ट्रंप ने का कहना है कि पाम बीच इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम अब बदलकर "प्रेसिडेंट डोनाल्ड जे. ट्रंप इंटरनेशनल एयरपोर्ट" किया जा रहा है। CBS News की रिपोर्ट के अनुसार, फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डेसेंटिस ने पाम बीच इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नाम पर रखने वाले बिल पर हस्ताक्षर किए हैं।

एरिक ट्रंप ने क्या कहा?

एक्स पर एक पोस्ट में, एरिक ट्रंप ने कहा, "पाम बीच इंटरनेशनल एयरपोर्ट अब आधिकारिक तौर पर...'प्रेसिडेंट डोनाल्ड जे. ट्रंप इंटरनेशनल एयरपोर्ट' है! इसे सच करने में छोटी सी भूमिका निभाने पर गर्व है। स्टेट रिप्रेजेंटेटिव फ्लोरिडा हाउस डिस्ट्रिक्ट 94 की मेग वेनबर्गर, फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डेसेंटिस, फ्लोरिडा के अटॉर्नी जनरल जेम्स उथमीयर, और फ्लोरिडा हाउस में भारी बहुमत का बहुत-बहुत धन्यवाद!"

एक जुलाई से लागू होगा नया नाम

CBS News के अनुसार, एयरपोर्ट का नया नाम, प्रेसिडेंट डोनाल्ड जे. ट्रंप इंटरनेशनल एयरपोर्ट एक जुलाई से लागू हो जाएगा। हालांकि, फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने एक बयान में कहा कि वो नामों में बदलाव को मंजूरी नहीं देते हैं, और यह मुद्दा स्थानीय स्तर का है। हालांकि, FAA को कुछ प्रशासनिक काम पूरे करने होते हैं, जिसमें नेविगेशनल चार्ट और डेटाबेस को अपडेट करना शामिल है।

'मुनाफा कमाने की मंशा नहीं'

ट्रंप ऑर्गनाइजेशन ने कहा कि ट्रेडमार्क आवेदन फ्लोरिडा बिल के कारण दायर किया गया था। हालांकि, ऑर्गनाइजेशन ने कहा कि परिवार इससे कोई मुनाफा नहीं कमाना चाहता है, जैसा कि CBS News ने रिपोर्ट किया है। फरवरी के एक बयान में कंपनी ने कहा था, "यह स्पष्ट कर दें कि राष्ट्रपति और उनके परिवार को एयरपोर्ट के प्रस्तावित नाम परिवर्तन से किसी भी तरह की रॉयल्टी, लाइसेंसिंग शुल्क, या कोई भी वित्तीय लाभ प्राप्त नहीं होगा।" 

विपक्ष ने की आलोचना

डेमोक्रेटिक नेता फेंट्रिस ड्रिस्केल ने एयरपोर्ट का नाम बदले जाने के फैसले की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि इससे टैक्सपेयर्स पर 50 लाख डॉलर का बोझ पड़ेगा। फेंट्रिस ने कहा कि फ्लोरिडा में कामकाजी परिवारों और बुजुर्गों के लिए जीवन लगातार महंगा होता जा रहा है। रिपब्लिकन नेताओं ने राष्ट्रपति के नाम पर एयरपोर्ट का नाम बदलने के लिए टैक्स के 50 लाख डॉलर खर्च करने को प्राथमिकता दी है।

यह भी पढ़ें:

जापान ने उठाया बड़ा कदम, लंबी दूरी की मिसाइलों को किया तैनात; चीन तक होगी मारक क्षमता

ईरानी संसद के स्पीकर ने दी चेतावनी, कहा- 'सेना देगी करारा जवाब, दुश्मनों को होगा पछतावा'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश