1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका ने निकाला तो अपने देश जाने से किया इनकार, जानें कैसा है इन 98 अवैध प्रवासियों का हाल

अमेरिका ने निकाला तो अपने देश जाने से किया इनकार, जानें कैसा है इन 98 अवैध प्रवासियों का हाल

 Published : Feb 20, 2025 09:24 am IST,  Updated : Feb 20, 2025 09:24 am IST

अमेरिका से निर्वासित किए गए कई ऐसे अवैध प्रवासी हैं जो अपने देश वापस नहीं जाना चाहते हैं। इस बीच अमेरिका ने प्रवासियों के एक बड़े जत्थे को पनामा भेजा है। पनामा ने इनमें से कई अवैध प्रवासियों को डेरियन प्रांत के एक शिविर में भेज दिया है।

अमेरिका से निकाले गए अवैध प्रवासी जो पनामा में हैं।- India TV Hindi
अमेरिका से निकाले गए अवैध प्रवासी जो पनामा में हैं। Image Source : AP

पनामा सिटी: पनामा ने अमेरिका द्वारा निर्वासित किए गए विभिन्न देशों के उन 98 लोगों को अपने डेरियन प्रांत के एक शिविर में स्थानांतरित कर दिया जिन्होंने अपने देश लौटने से इनकार कर दिया है। एक सरकारी अधिकारी ने इस बारे में जानकारी दी है। इस पूरे मामले से परिचित पनामा के एक अधिकारी ने अपनी पहचान गोपनीय रखे जाने की शर्त पर बताया कि डेरियन भेजे गए प्रवासियों ने अपने देश वापस जाने से इनकार कर दिया है और उन्हें तब तक यहीं रखा जाएगा जब तक कि उन्हें लेने के लिए कोई तीसरा देश आगे नहीं आता।

पुलिस की निगरानी में हैं प्रवासी

निर्वासित किए गए ये 98 लोग अमेरिका सरकार द्वारा पनामा भेजे गए 299 प्रवासियों के एक बड़े समूह का हिस्सा हैं। अन्य लोग पनामा सिटी के एक होटल में पुलिस की निगरानी में है और उन्हें उनके देश वापस भेजने की व्यवस्था की जा रही है। पनामा सरकार ने इस बात से इनकार किया है कि इन लोगों को हिरासत में लिया गया है, लेकिन वो पुलिस की निगरानी में हैं और उन्हें होटल से बाहर जाने की अनुमति नहीं है। ये प्रवासी ईरान, भारत, नेपाल, श्रीलंका, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और चीन सहित अन्य देशों से हैं।

होटल से भाग निकली थी चीनी महिला

पनामा की राष्ट्रीय आव्रजन सेवा ने बुधवार को पहले घोषणा की थी कि एक चीनी महिला होटल से भाग निकली थी, लेकिन बाद में अधिकारियों ने बताया कि उसे फिर पकड़ लिया गया है। पनामा के सुरक्षा मंत्री फ्रैंक अब्रेगो ने मंगलवार को कहा था कि पनामा और अमेरिका के बीच प्रवास समझौते के तहत प्रवासियों को चिकित्सकीय देखभाल और भोजन मुहैया कराया जा रहा है। (एपी)

यह भी पढ़ें:

कराची हनुमान मंदिर के मुख्य पुजारी का बड़ा बयान, बोले 'जिहादियों के खिलाफ हिंदुओं के साथ खड़ी है पाक सेना'

अफगान शरणार्थियों के साथ कर क्या रहा है पाकिस्तान? जानें किस तरह के बन गए हैं हालात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश