1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. 1971 में बर्लिंगटन से उड़ान भरने के बाद लोगों समेत लापता हो गया था ये विमान, अब 53 साल बाद यहां मिला

1971 में बर्लिंगटन से उड़ान भरने के बाद लोगों समेत लापता हो गया था ये विमान, अब 53 साल बाद यहां मिला

 Published : Jun 12, 2024 08:07 pm IST,  Updated : Jun 12, 2024 08:07 pm IST

अमेरिका में 1971 में उड़ान भरने के बाद एक विमान अचानक लापता हो गया था। इसके बाद अब तक 17 बार इसका खोज अभियान व्यापक स्तर पर चलाया गया, मगर विमान का कहीं पता नहीं चल सका था। इस निजी विमान में 5 यात्री सवार थे। मगर अब 53 साल बाद इस विमान को खोज लिया गया है।

1971 में लापता हुए विमान का मिला मलबा। - India TV Hindi
1971 में लापता हुए विमान का मिला मलबा। Image Source : AP

वर्मोन्टः अमेरिका के वर्मोंन्ट में 53 वर्ष पहले उड़ा एक विमान आज तक लापता रहा। 1971 में इस विमान ने बर्लिंगटन हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी, मगर उसके बाद यह अचानक से आसमान में गायब हो गया। फिर आज तक इसका पता नहीं चल सका था। मगर अब 53 साल बाद विमान का पता चला तो हर कोई हैरान रह गया। बता दें कि यह अमेरिका का एक छोटा विमान था, जिसने सिर्फ 5 लोगों के साथ उड़ान भरी थी। मगर कुछ ही देर बात इसका संपर्क टूट गया था। यह एक निजी विमान था। अब इसका मलबा चैम्पलेन झील से बरामद किया गया है। विशेषज्ञों ने यह जानकारी दी।

बताया जा रहा है कि यह वाणिज्यिक विमान 27 जनवरी 1971 को बर्लिंगटन हवाई अड्डे से रोड आइलैंड के प्रोविडेंस के लिए उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद लापता हो गया था। विमान में जॉर्जिया विकास कंपनी कजन प्रॉपर्टीज के तीन कर्मचारी और चालक दल के दो सदस्य सवार थे। कंपनी के कर्मचारी बर्लिंगटन में एक विकास परियोजना पर काम कर रहे थे। शुरुआत में जब खोज की गयी तो 10 सीट वाले इस विमान का मलबा नहीं मिला और विमान के लापता होने के बाद चार दिनों तक झील जमी रही। विमान का पता लगाने के लिए कम से कम 17 बार खोज अभियान चलाया गया।

ऐसे हुई लापता विमान की खोज

खोजकर्ता गैरी कोजाक और एक टीम ने पिछले महीने पानी के भीतर एक रिमोट से संचालित वाहन का उपयोग कर झील में उसी जगह विमान का मलबा पाया, जहां रेडियो कंट्रोल टॉवर ने विमान के लापता होने से पहले उसे आखिरी बार ट्रैक किया था। जूनिपर द्वीप के निकट 200 फुट (60 मीटर) पानी में मिले विमान के मलबे की सोनार तस्वीरें ली गईं। कोजाक ने सोमवार को कहा, ''इन सभी सबूतों के साथ, हम 99 फीसदी पूरी तरह से आश्वस्त हो चुके हैं।'' उन्होंने कहा कि विमान का मलबा मिलने से पीड़ित लोगों के परिवारों को थोड़ी राहत और उनके कई सवालों के जवाब मिलेंगे।

पायलट जॉर्ज निकिता की संबंधी बारबरा निकिता ने मंगलवार को 'द एसोसिएटेड प्रेस' से एक साक्षात्कार में कहा, ''विमान का मलबा मिलना एक सुखद अहसास है लेकिन यह उतना ही दिल को झकझोर कर रख देने वाला अहसास भी है| हम जानते हैं कि क्या हुआ था। हमने कुछ तस्वीरें देखी हैं। (एपी) 

यह भी पढ़ें

बांग्लादेश के नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस और अन्य पर तय हुए गबन के आरोप, जानें पूरा मामला


जेल से बाहर आने के लिए झुके इमरान खान, पाकिस्तान सरकार से बातचीत को हुए राजी
 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश