1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. Russia Ukraine News : अमेरिका का कड़ा एक्शन, राष्ट्रपति बायडेन ने रूस पर कड़े वित्तीय प्रतिबंधों का किया ऐलान

Russia Ukraine News : अमेरिका का कड़ा एक्शन, राष्ट्रपति बायडेन ने रूस पर कड़े वित्तीय प्रतिबंधों का किया ऐलान

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 23, 2022 07:45 am IST,  Updated : Feb 23, 2022 10:19 am IST

बायडेन ने कहा- मॉस्को ने यूक्रेन पर हमला करके अंतरराष्ट्रीय कानूनों का सरेआम उल्लंघन किया है।

Joe Biden, President, America- India TV Hindi
Joe Biden, President, America Image Source : AP/PTI

Highlights

  • मॉस्को ने यूक्रेन पर हमला करके अंतरराष्ट्रीय कानूनों का सरेआम उल्लंघन किया-बायडेन
  • अगर पुतिन आगे कोई कार्रवाई करते हैं तो और प्रतिबंध लगाए जाएंगे- जो बायडेन

मॉस्को: यूक्रेन पर रूस के रुख को देखते हुए अमेरिका ने अपना तेवर और सख्त कर लिया है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बायडेन ने मंगलवार को घोषणा की कि अमेरिका रूसी बैंकों और कुलीन वर्गों के खिलाफ कड़े वित्तीय प्रतिबंध लगाने के आदेश दे रहा है। उन्होंने कहा कि मॉस्को ने यूक्रेन पर हमला करके अंतरराष्ट्रीय कानूनों का सरेआम उल्लंघन किया है। 

बायडेन ने कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के यूक्रेन संबंधी दावों से ‘‘हममें से कोई मूर्ख नहीं बनेगा।’’ उन्होंने कहा कि यदि पुतिन आगे कोई कार्रवाई करते हैं तो और प्रतिबंध लगाए जाएंगे। बायडेन ने कहा कि रूस के पूर्व में मौजूदगी बढ़ाने के मद्देनजर अमेरिका नाटो बाल्टिक सहयोगियों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त बल भेज रहा है। 

बायडेन ने अपने संबोधन में कहा-'हम दो बड़े वित्तीय संस्थानों VEB और रूस के सैन्य बैंक पर प्रतिबंध लागू कर रहे हैं। रूस के संप्रभु ऋण पर प्रतिबंध लगा रहे हैं। रूस पर पिछले उपायों से अधिक प्रतिबंध लगाए जाएंगे। प्रतिबंध में रूस को पश्चिमी वित्तपोषण से अलग किया जाएगा। रूस के कुलीन वर्ग पर भी प्रतिबंध लगाए जाएंगे।'  

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा- यह (रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन के अलग-अलग क्षेत्रों की स्वतंत्रता को मान्यता देते हैं) अंतरराष्ट्रीय क़ानून का एक प्रमुख उल्लंघन है। हम रूस को उसके शब्दों से नहीं बल्कि उसके कार्यों से आंकेंगे। मुझे उम्मीद है कि कूटनीति अभी उपलब्ध है।

इनपुट-भाषा,एएनआई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश