1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. Russia-Ukraine War: PM मोदी से मिलने के बाद ही रूस से यूक्रेन युद्ध पर वार्ता करेंगे ट्रंप, जानें क्या है वजह

Russia-Ukraine War: PM मोदी से मिलने के बाद ही रूस से यूक्रेन युद्ध पर वार्ता करेंगे ट्रंप, जानें क्या है वजह

 Edited By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : Feb 10, 2025 12:28 pm IST,  Updated : Feb 10, 2025 12:28 pm IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के बाद ही रूस से यूक्रेन युद्ध को लेकर वार्ता करेंगे। पीएम मोदी 12 से 13 फरवरी तक अमेरिका के दौरे पर जाने वाले हैं। इस दौरान ट्रंप रूस-यूक्रेन युद्ध में शांति को लेकर पीएम मोदी से चर्चा कर सकते हैं।

पीएम मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। - India TV Hindi
पीएम मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। Image Source : AP

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सत्ता में आने से पहले ही रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने का वादा किया है। अब वह जल्द ही रूस से इस संबंध में वार्ता करने वाले हैं। इसके बाद यूक्रेन स भी ट्रंप वार्ता करेंगे। मगर रूस-यूक्रेन पर किसी वार्ता को शुरू करने से पहले ट्रंप भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलना चाहते हैं। पीएम मोदी 12 से 13 फरवरी तक अमेरिका दौरे पर जा रहे हैं। इस दौरान ट्रंप और पीएम मोदी की मुलाकात होनी है। बता दें कि पीएम मोदी एक ऐसे नेता हैं, जिनकी रूस और यूक्रेन के राष्ट्रपति के साथ समान पकड़ है।

ट्रंप और पीएम मोदी की मुलाकात हो जाने के बाद अमेरिकी प्रशासन के शीर्ष अधिकारी इस सप्ताह यूरोपीय अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान इस बात पर चर्चा करेंगे कि यूक्रेन में युद्ध को कैसे समाप्त किया जाए। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने रविवार को यह जानकारी दी। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू हुए करीब तीन साल हो गए हैं।

ट्रंप पुतिन को कर चुके हैं फोन

‘न्यूयॉर्क पोस्ट’ ने एक दिन पहले ही खबर दी थी कि ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ फोन पर बातचीत की, जिसमें वार्ता के माध्यम से समाधान तलाशने पर चर्चा की गई थी। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइक वाल्ट्ज ने एक टेलीविजन चैनल से साक्षात्कार में कहा कि रूसी अर्थव्यवस्था की स्थिति अच्छी नहीं है और पुतिन को बातचीत की मेज पर लाने के लिए ट्रम्प ‘‘मॉस्को पर कर लगाने, शुल्क लगाने और प्रतिबंध लगाने के लिए तैयार हैं।’’

वाल्ट्ज ने यह भी रेखांकित किया कि ट्रंप प्रशासन इस सप्ताह की बैठकों में, यूक्रेन को अमेरिका द्वारा दी जा रही कुछ सहायता वापस लेने पर बातचीत शुरू कर सकता है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन का समर्थन करने में यूरोपीय सहयोगियों को भी बड़ी भूमिका निभानी होगी। (एपी)

यह भी पढ़ें

अब नए सिक्के नहीं बनाएगा अमेरिका, ट्रंप ने वित्त मंत्रालय को दिए निर्देश

 

Israel-Hamas War में ट्रंप की हैरतअंगेज एंट्री से दुनिया में हड़कंप, गाजा पर कब्जा करने को आमादा हुआ अमेरिका
 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश