1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका में फिर चली गोलियां, फिलाडेल्फिया के एक स्कूल के बाहर फायरिंग से 7 लोग घायल

अमेरिका में फिर चली गोलियां, फिलाडेल्फिया के एक स्कूल के बाहर फायरिंग से 7 लोग घायल

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Feb 24, 2023 10:22 am IST,  Updated : Feb 24, 2023 02:53 pm IST

गोलीबारी में घायल 2 साल की बच्ची को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसे जांघ में चोट लगी थी। पांच किशोर उम्र के लड़के भी गोलीबारी का शिकार हो गए और घायल हो गए। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Gun Firing in America- India TV Hindi
Gun Firing in America Image Source : FILE

America News: अमेरिका में गोलीबारी का सिलसिला लगातार जारी है। एक बार फिर गोलीबारी की खबर आई है। अमेरिका के फिलाडेल्फिया के एक स्कूल में गोलीबारी की घटना में 7 लोग घायल हो गए। इनमें एक 2 साल की बच्ची भी शामिल है। गोलीबारी में घायल 2 साल की बच्ची को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसे जांघ में चोट लगी थी। पांच किशोर उम्र के लड़के भी गोलीबारी का शिकार हो गए और घायल हो गए। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें एक की हालत गंभीर है। पुलिस ने बताया कि गोलीबारी की की सातवीं शिकार एक 31 साल की महिला थी। गोली लगने से वह भी घायल हुई है।

मिसिसिपी में भी हाल ही में हुई थी गोलीबारी

करीब एक सप्ताह पहले अमेरिका में मिसिसिपी में भी गोलीबारी की घटना हुई थी। मिसिसिपी के टेट काउंटी स्थित अर्काबुतला नगर में विभिन्न स्थानों पर 6 व्यक्तियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। प्राधिकारियों ने इन हत्याओं के लिए एक व्यक्ति पर आरोप लगाया। प्राधिकारियों बताया कि हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। मिसिसिपी के जनसुरक्षा विभाग के प्रवक्ता बेली मार्टिन ने टेट काउंटी के अर्काबुतला में हत्याओं की पुष्टि की। 

टेक्सास में भी हुई थी गोलीबारी

अमेरिका के टेक्सास में पिछले दिनों गोलीबारी की घटना हुई थी। इस घटना में 1 व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं 3 लोगों के घायल हो गए थे। स्थानीय पुलिस के अनुसार टेक्सास के शॉपिंग मॉल के एल पासो में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि मॉल में गोलियां चलने से वहां दहशत फैल गई थी। पुलिस प्रवक्ता रॉबर्ट गोमेज ने बताया कि एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। यहां 3 अगस्त, 2019 को एक बंदूकधारी ने 23 लोगों की हत्या कर दी थी।

Also Read:

UNGA में भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़, कहा-'आतंकियों की पनाहगाह है पाक, दंडित किया जाए'

जंग के एक साल: न रूस जीता, न यूक्रेन हारा, जानिए युद्ध से कितने बदल गए हालात?

IMD: पाकिस्तान से आने वाली हवाएं बढ़ाएगी गर्मी, जानिए आने वाले 5 दिनों के मौसम का हाल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश