1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. Shooting at Medical Building in US: अमेरिका में फिर अंधाधुंध फायरिंग, हमलावर ने अस्पताल को बनाया निशाना, घटना में 4 की मौत

Shooting at Medical Building in US: अमेरिका में फिर अंधाधुंध फायरिंग, हमलावर ने अस्पताल को बनाया निशाना, घटना में 4 की मौत

 Published : Jun 02, 2022 07:26 am IST,  Updated : Jun 02, 2022 07:26 am IST

Shooting at Medical Building in US: अमेरिका के ओकलाहोमा में अस्पताल को हमलावर ने निशाना बना कर अंधाधुंध फायरिंग की. इस फायरिंग में 3 लोगों की मौत हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में हमलावर की भी मौत हो गई। 

 Shooting at Medical Building in US- India TV Hindi
 Shooting at Medical Building in US Image Source : ANI FILE PHOTO

Highlights

  • ओकलाहोमा के अस्पताल परिसर में हमलावर ने की फायरिंग
  • जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने शूटर को मार गिराया
  • घटना की बारीकी से रख रहे निगरानी: व्हाइट हाउस

Shooting at Medical Building in US: अमेरिका के ओकलाहोमा में अस्पताल को हमलावर ने निशाना बना कर अंधाधुंध फायरिंग की. इस फायरिंग में 3 लोगों की मौत हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में हमलावर की भी मौत हो गई। अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आए दिन ओपन फायरिंग की घटना सामने आ रही हैं। इसी कड़ी में अमेरिका के ओकलाहोमा के तुलसा स्थित एक अस्पताल परिसर में युवक ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई। साथ ही हमलावर की भी मौत हो गई है। 

वहीं तुलसा पुलिस ने कहा कि सेंट फ्रांसिस अस्पताल परिसर में हुई गोलीबारी में शूटर सहित 4 लोग मारे गए हैं। मामले की जांच की जा रही है। इस घटना पर व्हाइट हाउस से भी बयान आया है, जिसमें कहा गया है कि व्हाइट हाउस स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहा है। और स्थानीय अधि​कारियों के इस संबंध में आवश्यक सहायता का अनुरोध भी किया है। 

तुलसा पुलिस विभाग ने ट्विटर पर जानकारी दी कि अधिकारी अभी भी सेंट फ्रांसिस अस्पताल परिसर को खाली कराने के लिए काम कर रहे हैं। कैप्टन रिचर्ड म्यूलेनबर्ग ने एबीसी को बताया कि पुलिस को मेडिकल परिसर में एक इमारत की दूसरी मंजिल पर राइफल वाले एक व्यक्ति के बारे में एक कॉल आया और उसने गोलीबारी शुरू कर दी। जब तक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे, उन्होंने पाया कि कुछ लोगों को गोली मार दी गई है। उस समय एक कपल की मौत भी हो गई थी। साथ ही यह भी जानकारी दी कि शूटर की मौत के कारणों का पता अभी नहीं चल सका है।

पहले भी हुई थी गोलीबारी की घटना

बीते मंगलवार को भी अमेरिका में पार्किंग विवाद को लेकर गोलीबारी की घटना सामने आई थी, जिसमें एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई थी। वहीं दो लोग घायल हो गए थे। इसके अलावा टेक्सास में हुई गोलीबारी में 21 छात्रों की मौत हो गई थी। गोलीबारी की इस घटना ने पूरी दुनिया को सकते में डाल दिया था। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने इस घटना के बाद गन पॉलिसी को बदलने को लेकर अपील की थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश