1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका: मिशिगन के हाई स्कूल में गोलीबारी, तीन छात्रों की मौत, 8 घायल

अमेरिका: मिशिगन के हाई स्कूल में गोलीबारी, तीन छात्रों की मौत, 8 घायल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 01, 2021 06:49 am IST,  Updated : Dec 01, 2021 06:51 am IST

मारे गए छात्रों में एक 16 वर्षीय लड़का, एक 14 वर्षीय लड़की और एक 17 वर्षीय लड़की शामिल हैं। जिन लोगों को गोली लगी है उनमें एक टीचर भी शामिल है।

अमेरिका: मिशिगन के हाई स्कूल में गोलीबारी, तीन छात्रों की मौत, 8 घायल- India TV Hindi
अमेरिका: मिशिगन के हाई स्कूल में गोलीबारी, तीन छात्रों की मौत, 8 घायल Image Source : AP

Highlights

  • 15 वर्षीय छात्र ने अंधाधुंध फायरिंग की
  • फायरिंग करनेवाले छात्र को गिरफ्तार किया गया

ऑक्सफोर्ड टाउनशिप (अमेरिका):मिशिगन हाई स्कूल में एक 15 वर्षीय छात्र ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी जिससे तीन छात्रों की मौत हो गई जबकि एक टीचर समेत 8 अन्य लोग घायल हो गए। फायरिंग करनेवाले छात्र को गिरफ्तार कर लिया गया।  वह भी इसी स्कूल में पढ़ाई करता है। 

ओकलैंड काउंटी के अंडरशेरिफ माइक मैककेबे ने बताया कि फायरिंग में मारे गए छात्रों में एक 16 वर्षीय लड़का, एक 14 वर्षीय लड़की और एक 17 वर्षीय लड़की शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जिन लोगों को गोली लगी है उनमें एक शिक्षक भी शामिल है। फायरिंग करनेवाले छात्र के पास से एक पिस्टल बरामद किया गया है। 

जांच अधिकारियों ने स्कूल परिसर से कई खाली कारतूस भी बरामद किए। माना कि लगभग 15-20 राउंड गोलियां चलाई गईं हैं। पुलिस के मुताबिक इस वारदात में हमलावर अकेले ही था। गोली क्यों चलाई गई इसकी जांच अभी जारी है। 

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को अपराह्न लगभग 12 बजकर 55 मिनट पर सूचित किया गया कि उत्तर डेट्रोइट के उपनगर ऑक्सफॉर्ड टाउनशिप के ऑक्सफॉर्ड हाई स्कूल में एक बंदूकधारी है। ओकलैंड काउंटी शेरिफ कार्यालय ने बताया कि फायरिेग करनेवाले छात्र को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश