1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. राम रंग से सराबोर हुआ अमेरिका, सैन फ्रांसिस्को में भगवा ध्वज के साथ निकली कार रैली में "जयसियाराम" से गूंजा आसमान

राम रंग से सराबोर हुआ अमेरिका, सैन फ्रांसिस्को में भगवा ध्वज के साथ निकली कार रैली में "जयसियाराम" से गूंजा आसमान

 Published : Jan 21, 2024 12:38 pm IST,  Updated : Jan 21, 2024 01:38 pm IST

अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाली श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले पूरी दुनिया राम रंग में रंगी नजर आ रही है। अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में विशाल श्रीराम कार रैली निकाली गई है। रविवार को हुई इस कार रैली में एक हजार से ज्यादा कारें भगवा ध्वज के साथ शामिल हुईं। लोग जय सियाराम के जयकारे लगाए।

अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में निकली विशाल श्रीराम कार रैली। - India TV Hindi
अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में निकली विशाल श्रीराम कार रैली। Image Source : FILE

अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इससे पहले ही भारत से लेकर अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, नेपाल, इंडोनेशिया, थाईलैंड जैसे तमाम देश भी राम रंग में रंग गए हैं। प्राण प्रतिष्ठा से पहले अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में आज विशाल श्रीराम कार रैली निकाली गई है। इसमें एक हजार से ज्यादा कारें शामिल हुईं। भगवा ध्वज को लहराती श्रीराम कार रैली में जय सियाराम और जय श्रीराम के जयकारों से आसमान गूंज उठा। 

श्रीराम कार रैली में हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर नजर आ रहे हैं। लोगों ने अपने वाहनों और हाथों में भगवा ध्वज ले रखा है, जिसमें प्रभु श्रीराम की तस्वीर बनी है। शनिवार की रात भी अमेरिकी की सड़कों पर लोग भगवा ध्वज लिए जय श्रीराम के जयकारे लगाते देखे जा सकते हैं। इससे समझा जा सकता है कि सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में श्रीराम मंदिर उद्घाटन को लेकर भारी उत्साह है। अमेरिका में तमाम हिंदू संगठनों ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भिन्न-भिन्न जगहों पर भव्य समारोह आयोजित किया है। 

भगवा रंग में रंगे अमेरिका के सैकड़ों हिंदू मंदिर

अमेरिका में सैकड़ों हिंदू मंदिर भगवा रंग में रंग दिए गए हैं। सभी मंदिरों को फूलों और भगवा ध्वजों व सुंदर, रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। मंदिरों में पूजा-पाठ, भजन और कीर्तन व भंडारे का आयोजन किया गया है। प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण भी इन सभी मंदिरों में दिखाने की पूरी तैयारी की गई है। अमेरिका के तमाम हिंदू संगठनों ने मंदिरों में भव्य समारोह का आयोजन किया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश