Tuesday, March 03, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. डोनाल्ड ट्रंप की बिल्डिंग से बरामद हुआ संदिग्ध पैकेज, मच गया हड़कंप, बड़ी संख्या में पुलिस पहुंची

डोनाल्ड ट्रंप की बिल्डिंग से बरामद हुआ संदिग्ध पैकेज, मच गया हड़कंप, बड़ी संख्या में पुलिस पहुंची

Edited By: Subhash Kumar @ImSubhashojha Published : Mar 03, 2026 12:18 pm IST, Updated : Mar 03, 2026 12:41 pm IST

अमेरिका के मैनहैटन में स्थित डोनाल्ड ट्रंप के ट्रंप टॉवर से सिक्रेट सर्विसेज ने संदिग्ध पैकेज बरामद किया है। इस मामले के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या पुलिस मौके पर पहुंची।

trump tower suspected package- India TV Hindi
Image Source : AP/ ट्रंप टॉवर से संदिग्ध पैकेज।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ जंग छेड़ दी है। अमेरिका की सेना ईरान के ऊपर कई दिनों से भीषण बमबारी कर रही है। हालांकि, इस जंग के बीच ट्रंप से जुड़ी एक हैरान कर देने वाली जानकारी सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, अमेरिका के मैनहैटन में स्थित ट्रंप टॉवर से एक संदिग्ध पैकेज मिलने की जानकारी सामने आई है। सीक्रेट सर्विस ने ट्रंप टॉवर से इस पैकेज को बरामद किया है।

क्या है पूरा मामला?

सामने आई जानकारी के मुताबिक, सोमवार को दोपहर में मैनहट्टन में मौजूद प्रसिद्ध ट्रंप टॉवर के मेलरूम में एक संदिग्ध पैकेट बरामद किया गया है। इसके बाद न्यूयॉर्क सिटी पुलिस डिपार्टमेंट (NYPD) के बम दस्ते ने एक्शन लिया। पुलिस के मुताबिक, सीक्रेट सर्विस ने 725 फिफ्थ एवेन्यू स्थित इमारत के अंदर पैकेट मिलने के बाद 911 पर कॉल किया। मामले की जांच के दौरान किसी को भी इमारत से बाहर नहीं निकाला गया, न ही कोई घायल हुआ और न ही किसी को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस और आपातकालीन सेवाकर्मी पहुंचे

इस घटना के सामने आने के बाद मैनहैटन में मौजूद ट्रंप टॉवर के बाहर भारी संख्या में पुलिस और आपातकालीन सेवा कर्मियों की मौजूदगी देखी गई। न्यूयॉर्क सिटी की इमरजेंसी सूचना प्रणाली ने बताया- "मैनहट्टन में फिफ्थ एवेन्यू और वेस्ट 56 स्ट्रीट के पास यातायात में देरी, सड़क बंद, सार्वजनिक परिवहन में व्यवधान और आपातकालीन कर्मियों की मौजूदगी की उम्मीद है। इस क्षेत्र से बचें।"

पैकेट को खतरे की कैटेगरी से हटाया गया

NBC न्यूयॉर्क ने जानकारी दी है कि संदिग्ध पैकेट को खतरे की कैटेगरी से हटा दिया गया है। बता दें कि ये घटना ऐसे समय में सामने आई है जब ईरान के जारी जंग को लेकर अमेरिका में कानून प्रवर्तन एजेंसियां ​​हाई अलर्ट पर हैं। सोमवार रात को ट्रंप टॉवर के बाहर युद्ध विरोधी प्रदर्शनकारियों ने प्रदर्शन किया है।

ट्रंप टॉवर के बारे में जानिए

आपको बता दें कि ट्रंप टॉवर मिडटाउन मैनहटन के फिफ्थ एवेन्यू पर स्थित एक 58 मंजिला इमारत है। इस इमारत का उद्घाटन 1983 में किया गया था। इस बिल्डिंग में दुकानें, ऑफिस और आलीशान अपार्टमेंट मौजूद हैं। ट्रंप टॉवर लंबे समय से न्यूयॉर्क शहर का एक प्रमुख स्थल रहा है और ट्रंप के राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र बन गया था।

ये भी पढ़ें- "अगर मैं न्यूक्लियर डील नहीं रोकता, तो 3 साल पहले ही परमाणु बम बना लेता ईरान", ट्रंप का दावा

'हम लंबे समय तक युद्ध कर सकते हैं', ट्रंप ने ईरान को दी धमकी; जानें और क्या बोले

 

Latest World News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश

Advertisement
Advertisement
Advertisement