1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. Texas School Shooting: टेक्सास की घटना के बाद उठाया गया ये कदम, अमेरिका के कई स्कूलों में बढ़ाई जा रही सुरक्षा व्यवस्था

Texas School Shooting: टेक्सास की घटना के बाद उठाया गया ये कदम, अमेरिका के कई स्कूलों में बढ़ाई जा रही सुरक्षा व्यवस्था

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : May 29, 2022 08:47 pm IST,  Updated : May 29, 2022 08:47 pm IST

Texas School Shooting: जिले के पुलिस विभाग ने सभी 85 स्कूल परिसरों पर गश्त लगाना शुरू कर दिया है। पुलिस अधिकारियों को यातायात प्रबंधन और अन्य दायित्वों से मुक्त कर गश्त के काम पर लगाया जा रहा है।

Texas School Shooting- India TV Hindi
Texas School Shooting Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी की घटना में शिक्षक समते 21 की मौत
  • अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की तैनाती कर रहे हैं अमेरिका के स्कूल
  • अमेरिका के कई राज्यों के स्कूलों में पुलिस की मौजूदगी बढ़ाई गई

Texas School Shooting: अमेरिका के टेक्सास स्थित उवाल्दे के एक प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी के बाद देशभर के स्कूल अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की तैनाती कर रहे हैं और आगंतुकों की संख्या सीमित कर दी है। 2012 में सैंडी हुक प्राथमिक स्कूल पर हुए हमले के बाद हुए इस हमले के मद्देनजर कई शिक्षकों और अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है। 

टेक्सास के एल पासो में 2019 में एक बंदूकधारी ने नस्ली हमले में 23 लोगों की हत्या कर दी थी। इस क्षेत्र के स्कूलों में डर का माहौल है। एल पासो ‘इंडिपेंडेंट स्कूल डिस्ट्रिक्ट’ में हमले की कई धमकी मिल चुकी है जो बाद में फर्जी पाई गई। जिले के प्रवक्ता गुस्तावो रेवेल्स अकोस्टा ने कहा, “उस घटना के कारण हमारा समुदाय सकते में है।” 

जिले के सभी स्कूल परिसरों में गश्त शुरू

जिले के पुलिस विभाग ने सभी 85 स्कूल परिसरों पर गश्त लगाना शुरू कर दिया है। पुलिस अधिकारियों को यातायात प्रबंधन और अन्य दायित्वों से मुक्त कर गश्त के काम पर लगाया जा रहा है। स्कूलों में कैमरा सर्विलांस प्रणाली सुदृढ़ कर दी गई है। आगंतुकों के लिए स्कूलों में प्रवेश करने से पहले घंटी बजाने और पहचान पत्र दिखाने की व्यवस्था की गई है। 

उवाल्दे में मंगलवार को हुई गोलीबारी की घटना में 19 छात्रों और दो शिक्षकों की मौत होने के बाद कनेक्टिकट, मिशिगन और न्यूयार्क समेत कई राज्यों में स्कूलों में पुलिस की मौजूदगी बढ़ा दी गई है।

बता दें कि उवाल्दे के प्राथमिक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में पुलिस की गंभीर लापरवाही की बता भी कही जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबकि, फायरिंग के बारे में सूचना देने के काफी देर बाद पुलिस सक्रिय हुई और स्कूल पहुंची। इसके चलते भी हमलावारों को ज्यादा लोगों को निशाना बनाने और स्कूल परिसर में आतंक फैलाने का ज्यादा समय मिला।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश