1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका में आया बर्बादी का बवंडर, टेक्सास और फ्लोरिडा में चार लोगों की मौत

अमेरिका में आया बर्बादी का बवंडर, टेक्सास और फ्लोरिडा में चार लोगों की मौत

 Published : Jun 16, 2023 11:35 pm IST,  Updated : Jun 16, 2023 11:35 pm IST

अमेरिकी में भीषण बवंडर ने 4 लोगों की जान ले ली है। ये मौतें टेक्सास और फ्लोरिडा में हुई है। अमेरिकी राहत और बचाव दल लोगों को मदद पहुंचाने में जुटे हैं। बवंडर के चलते कई घरों और दुकानों को नुकसान पहुंचा है।

अमेरिका में बवंडर से बर्बादी (फाइल)- India TV Hindi
अमेरिका में बवंडर से बर्बादी (फाइल) Image Source : AP

अमेरिका में आए भीषण बवंडर ने चार लोगों की जान ले ली है। साथ ही कई घरों और मकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया है। बवंडर के बाद से लोगों में अफरातफरी मच गई है। कई लोगों के घायल होने की भी खबर है। बताया जा रहा है कि अमेरिका में आए इस विकराल बवंडर ने कम से कम चार लोगों की जान ले लही है। इनमें से तीन की मौत टेक्सास पैनहैंडल में हुई। जबकि एक की फ्लोरिडा पैनहैंडल में हुई है। बवंडर के बाद राहत और बचाव दल लोगों की मदद में जुट गए हैं। अभी भी कई लोगों को मदद का इंतजार है। क्योंकि बवंडर के बाद लोग घबराए और डरे हुए हैं।

टेक्सास के पेरिटोन में ओचिल्ट्री काउंटी शेरिफ टेरी बुचर्ड ने कहा कि बृहस्पतिवार दोपहर बवंडर आने की जानकारी हुई। इसमें कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई। कुछ लोग घायल भी हो सकते हैं। अधिक सूचना जुटाई जा रही है। मौके पर राहत और बचाव के प्रयास जारी हैं। काउंटी के प्रवक्ता एंडी गिब्सन ने ‘पेंसाकोला न्यूज जर्नल’ को बताया कि फ्लोरिडा पैनहैंडल में बृहस्पतिवार की रात एक और व्यक्ति की मौत हो गई, जिसके बाद मृतकों की कुल संख्या बढ़कर चार हो गई है। बवंडर के चलते कई घरों, दुकानों को नुकसान पहुंचा है। लोगों में अभी बवंडर के चलते दहशत का माहौल। राहत और बचाव के कार्य इलाके में जारी हैं।

यह भी पढ़ें

ब्रिटेन में हमलावर ने मचाया हाहाकार, भारतीय मूल की छात्रा समेत 3 को चाकू मार उतार दिया मौत के घाट

चीन करवा रहा दुनिया भर में साइबर हमले, अमेरिका की रिपोर्ट ने मचाई कई देशों में खलबली

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश